Raipur

Raipur: CM विष्णुदेव साय का मंडला हेलीपैड में किया गया भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार को मध्यप्रदेश के मंडला जिले के चौगान हेलीपैड पर आगमन हुआ, जहां उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री साय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री साय मंडला के रागनगर में आयोजित प्रतिष्ठित आदि उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति ने स्थानीय लोगों में उत्साह और गौरव का संचार किया। स्वागत समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ेंः Raipur: औषधीय पौधों के संवर्धन से असीम संभावनाएं- CM विष्णुदेव साय