PM मोदी के साथ खड़ा है पूर्वांचल समाज – नीरज तिवारी

राजनीति

Jyoti Shinde,Editor

नव नियुक्त भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी का अभिनंदन समारोह ।

यमुना विहार-दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें फिर से बीजेपी के पक्ष में जाएंगी। भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने अपने अभिनंदन समारोह के दौरान ये दावा किया है। नीरज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने जनता को गुमराह करने का काम किया है।

AAP सरकार के कई मंत्री, नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल जानें के कारण जनता की बीच लगातर असफल सरकार से आम जनता का मोह भंग हो चुका है साथ ही विपक्षी दलों की फूट, भ्रष्टाचार से निराश जनता फिर से सातों सीटों पर भाजपा को जिताएंगी और पूर्वांचल समाज का मतदाता हमेशा की तरह भाजपा के साथ खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर नव नियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कहा कि नीरज तिवारी एक कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता हैं इनके ऊर्जावान नेतृत्व में पूर्वांचल समाज का एक- एक मतदान मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए होगा।

उत्तर पूर्वी लोक सभा अंतर्गत यमुना विहार में आयोजित अभिनंदन समारोह में  भाजपा के बिधायक अजय महावार ने पूर्वांचल समाज द्वारा हमेशा भाजपा को मजबूत बनाने का किए गए प्रयास के लिए आभार प्रकट किया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्षा श्रीमति पूनम चौहान ने कहा कि नीरज तिवारी लगातर झुग्गी बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का कार्य किए हैं इनके युवा नेतृत्व से भाजपा के पूर्वांचली कार्यकर्ताओ और मतदाताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी लोक सभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपास्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन अनुपम पांडे, अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा उत्तर पूर्वी लोक सभा क्षेत्र ने किया।

READ: Neeraj Tiwari-Latest Political News-Loksabha Election 2024-NDA-INDIA-Modi-Political News-Latest News Top news