Punjab: आपका जुनून ही हमारी ताकत.. CM भगवंत मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को रोड शो करते हुए कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद भी आप लोग भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं। भारी संख्या में रोड शो (Road Show) में पहुंचकर पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर जनता द्वारा दिए गए अपार प्यार का बदला चुकाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab News: जिधर धार..उधर ‘कैप्टन’..CM भगवंत मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि आपका उत्साह और जुनून हमें ईमानदारी से काम करने का और साहस देता है। उन्होंने कहा कि हम ज़ीरा की क्रांतिकारी भूमि के लोगों को गर्मी के बावजूद भारी संख्या में रोड शो में पहुंचने के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।

हम पंजाब को नंबर 1 बनाएंगे, फिर देश नंबर 1 बनेगाः सीएम मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि लोगों की भीड़ ने साबित कर दिया है कि वे पंजाब को फिर से रंगीन पंजाब बनते देखना चाहते हैं। ये देश किसी की जागीर नहीं है, ये देश हमारे पूर्वजों ने हमें दिया है। हम इस देश को टूटने नहीं देंगे बल्कि इसे बेहतर बनाएंगे। हम पंजाब को नंबर 1 बनाएंगे, फिर देश नंबर 1 बनेगा।

ये भी पढ़ेः रोड शो में भीड़ देख बोले CM मान..ये आम आदमी की आवाज़ है..दबेगी नहीं

बता दें कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) पर आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वही, इस बार कुल 7 चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। 4 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब 3 चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।