Punjab के शिक्षा मंत्री ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड जल्द ही अपना यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) शुरू करेगा, जिससे शिक्षा को और अधिक सुलभ और आधुनिक बनाया जा सके। यह घोषणा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड 2024 के विजेताओं को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान की। पढ़िए पूरी खबर…

शिक्षा को वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना
मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड विदेशी दूतावासों और शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क स्थापित करेगा, जिससे पंजाब की शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही, उन्होंने साइंस ओलंपियाड शुरू करने की भी घोषणा की, जिससे विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों की प्रतिभा को निखारा जा सके।
ये भी पढ़ेंः Punjab में CM योगशाला बनी फिटनेस की नई पहचान, लोग ले रहे फ्री योग प्रशिक्षण
450 प्रिंसिपलों की पदोन्नति और शिक्षक भर्तियां
मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि स्कूलों में रिक्त पड़े प्रिंसिपल के पदों को भरने के लिए जल्द ही 450 प्रिंसिपलों को पदोन्नत किया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पहले ही उचित और पारदर्शी तरीके से शुरू किया जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड के विजेताओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड 2024 के विजेताओं को नकद पुरस्कार (Cash Prizes) देकर सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर रहे प्रतिभागी को 5,100 रुपये, दूसरे स्थान के लिए 3,100 रुपये और तीसरे स्थान के लिए 2,100 रुपये की राशि प्रदान की गई। कुल 33 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने शिक्षा मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बोर्ड अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड को निरंतर जारी रखने और साइंस ओलंपियाड शुरू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने वादा किया कि बोर्ड के शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगी मान सरकार: Mohindra Bhagat
इस समारोह में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल, भाषा विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह ज़फर और पीएयू के स्टूडेंट वेलफेयर डायरेक्टर निर्मल सिंह जौड़ा भी उपस्थित थे।
