Punjab: प्राइवेट मंडियों में साइलोज की ख़रीद पर पंजाब सरकार ने स्थिति स्पष्ट की

पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब की प्राइवेट मंडियों में साइलोज की खरीद पर पंजाब सरकार (Punjab Government) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। आपको बता दें कि पंजाब में साइलोज को खरीद का अधिकार देने के बाद शुरू हुए विवाद पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। आप वक्ता मलविंदर कंग (Malvinder Kang) और सीनियर नेता हरचंद सिंह बरसढ़ ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधा है। और सरकार पर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यही नहीं, उन्होंने आदेश का जिक्र भी किया, जिसमें साइलोज से खरीद का अधिकार छीन लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार ने जारी किए आदेश.. चंडीगढ़ के कॉलेजों में रेगुलर प्रिंसिपल नियुक्त होंगे

Pic Social Media

मलविंदर सिंह कंग (Malvinder Singh Kang) ने आरोप लगाया है कि पुरानी सरकारों के समय प्राइवेट साइलोज को खरीद का अधिकार दे दिया गया था। लेकिन आम आदमी पार्टी ने ऐसे आदेशों को डी-नोटिफाई कर दिया है। जिसके बाद अब ये साइलोज मात्र स्टोरेज के काम आएंगे, इनके सब-यार्ड कैंसिल कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो विरोधी पार्टियाां शोर मचा रही हैं, उनसे सवाल करने चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार के समय प्राइवेट मंडियों को कैसे अनुमति दी थी।

मलविंदर कंग ने अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) पर हमला बोलते हुए कहा कि साल 2013 में जब उनके ससुर प्रकाश सिंह बादल सीएम और उनके पति सुखबीर बादल डिप्टी सीएम थे तो उनकी सरकार ने 6 प्राइवेट साइलोज को खरीद का अधिकार दिया था। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 8 प्राइवेट साइलोज को प्राइवेट मंडी का रूप दिया गया।

सीएम मान ने डी-नोटिफाई किया पुराने आदेश

मलविंदर सिंह कंग ने बताया कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने किसानों के दुख को समझा है और पुरानी सरकार के समय से चले आ रहे आदेशों को डी-नोटिफाई किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सभी एक जैसे ही हैं। उन्होंने हरसिमरत बादल पर आरोप लगाया कि केंद्रीय कैबिनेट में होते हुए हरसिमरत बादल ने कभी तीन काले कानूनों का विरोध किया ही नहीं। इसी तरह जब प्राइवेट मंडियां बनाई जा रही थीं, तब भी उसका विरोध नहीं हुआ।

हरचंद सिंह बरसढ़ ने कहा कि आज निकले ऑर्डर नंबर 157166 के अनुसार, साइलोज के पास अब सिर्फ स्टोरेज का अधिकार है और इनके सब यार्ड कैंसिल कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों की हिमायती रही है। ये गलत आरोप हैं कि मंडियों को कैंसिल कर दिया जा रहा है। AAP सरकार ने मंडी सिस्टम को मजबूत किया है और इससे मंडी बोर्ड की आमदन भी बढ़ी है। पिछले लंबे समय से जो अदायरे बंद थे, उन्हें शुरू किया जा रहा है।