Punjab

Punjab Panchayat Election: पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए इतने फीसदी सीटें आरक्षित, पढ़िए पूरी खबर

पंजाब
Spread the love

Punjab पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है।

Punjab Panchayat Election: पंजाब पंचायत चुनाव में महिलाओं (Women) के लिए अच्छी खबर है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लेते हुए पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर दी हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को CM Maan ने दी बड़ी राहत

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि मान सरकार के इस फैसले का पंजाब की महिलाएं (Women) स्वागत कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, ऐसे में पंजाब सरकार का यह कदम सराहनीय है।

ये भी पढ़ेः पंजाब सरकार पराली जलाने वालों पर रखेगी नजर, हजारों नोडल ऑफर तैनात

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित

सूत्रों के मुताबिक अकेले जालंधर (Jalandhar) जिले में करीब 950 गांव हैं और इनमें से लगभग आधे गांवों में महिलाएं ही सरपंच बनेंगी। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से गांवों में महिला नेताओं की कमी महसूस होने लगी है। जालंधर ईस्ट ब्लॉक में 78 गांव हैं, जिनमें से 22 गांव SC समुदाय के लिए आरक्षित हैं और केवल 22 गांव SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी 17 गांव आरक्षित किए गए हैं। शेष 17 गांव जनरल वर्ग के लिए हैं।