Punjab

Punjab: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 90वें दिन पंजाब पुलिस ने 103 नशा तस्कर गिरफ्तार किए; 3.8 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

पंजाब राजनीति
Spread the love

नशामुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 92 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और उपचार लेने के लिए किया तैयार

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 90वें दिन आज पंजाब पुलिस ने 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.8 किलो हेरोइन और 2.04 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस प्रकार पिछले 90 दिनों में कुल 14,504 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Ludhiana West By-Election: ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में केजरीवाल- CM मान का रोड शो

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपीज़ को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। साथ ही वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है जो इस अभियान की निगरानी कर रही है।

ऑपरेशन की जानकारी देते हुए स्पेशल डी जी पी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 85 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की भागीदारी वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 468 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान 78 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने यह भी बताया कि दिन भर चले इस अभियान में 491 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

ये भी पढ़ें: Punjab News: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर अच्छी खबर, मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला

स्पेशल डी जी पी ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम प्रिवेंशन (ई डी पी)लागू की गई है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 92 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।