Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफ़ा

TOP स्टोरी पंजाब राजनीति

इस वक्त की बड़ी ख़बर पंजाब से आ रही है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। पुरोहित ने अपना इस्तीफ़ा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। इस इस्तीफे में राज्यपाल ने व्यक्तिगत बताया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है- अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।