डीजीपी गौरव यादव ने टवीट के माध्यम से दी जानकारी
Punjab News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में छह लोगों को हथियारों और ₹5.75 लाख की हवाला राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर साझा की है।
ये भी पढ़ें: Punjab News: हथियारों की तस्करी का मुख्य आरोपी छह आरोपियों समेत गिरफ्तार
इस गिरोह का संचालन महकप्रीत सिंह उर्फ रोहित कर रहा था, जो विदेश में बैठे आकाओं के निर्देशानुसार सोशल मीडिया के माध्यम से गतिविधियां चला रहा था। प्रारंभिक जांच में परगट सिंह को सीमा पार से भेजे गए दो हथियारों के साथ पकड़ा गया। बाद में अजयबीर सिंह, करणबीर सिंह और राम को अतिरिक्त हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा सहकारी बैंकों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना शुरू
गिरोह का सरगना महकप्रीत सिंह को गोवा से तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्करी के पैसे की अदला-बदली हवाला के जरिए होती थी, जिसके लिए दिनेश कुमार को ₹5.75 लाख की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।

