Punjab

Punjab News: Maan सरकार का बड़ा फैसला..रक्षाबंधन वाले दिन भी खुले रहेंगे सेवा केंद्र

पंजाब
Spread the love

Punjab की Maan सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Maan Government) ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के त्यौहार को देखते हुए पंजाब सरकार ने सोमवार 19 अगस्त को सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया है। पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) ने बताया कि रक्षाबंधन वाले दिन 19 अगस्त को सभी सेवा केंद्र और सरकारी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में बच्चा गोद लेना हुआ आसान..Maan सरकार ने जारी किए निर्देश

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 19 अगस्त को सुबह 11 बजे के बाद सेवा केंद्रों में जाकर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ उठाएं। 19 अगस्त के बाद सभी सेवा केंद्र अपने मौजूदा समयानुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे सेवा केंद्र

रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए पंजाब सरकार ने सोमवार 19 अगस्त को सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया है। उस दिन सेवा केंद्र सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। साथ ही लोगों को सभी सेवाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।

ये भी पढ़ेः Punjab: बरनाला में CM Maan ने बांटे नियुक्ति पत्र..राखी भी बंधवाई

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के चलते यह फैसला लिया है। 19 अगस्त के बाद सभी सेवा केंद्र अपने वर्तमान समय के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सेवा केंद्रों पर राज्य सरकार की तरफ से करीब 43 की तरफ सेवाएं दी जाती हैं। पंजाब सरकार ने सेवा केंद्रों की सेवाओं को काफी सुधार किया है। केंद्रों पर लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए।