Punjab

Punjab News: जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा भारतीय राजदूत डा. मदन मोहन सेठी के साथ मुलाकात

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा न्यूजीलैंड में भारत के राजदूत डा. मदन मोहन सेठी के साथ मुलाकात की गई। इस मुलाकात के दौरान श्री गढ़ी ने न्यूजीलैंड में बसते पंजाबी भाईचारे के मसलों के बारे श्री सेठी के साथ बातचीत की।

ये भी पढ़ें: Punjab News: जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा भारतीय राजदूत डा. मदन मोहन सेठी के साथ मुलाकात

उन्होंने भारतीय राजदूत को विनती की कि और न्यूजीलैंड और पंजाब के दरमियान व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएँ जिससे पंजाब के किसान और ख़ुशहाल हो सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब से आकर न्यूजीलैंड में बसे बहुत से लोग कृषि के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल रहे हैं। डा. सेठी ने श्री गढ़ी से कहा कि पंजाब और न्यूजीलैंड के दरमियान निवेश बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार अपना प्रतिनिधिमंडल भेजे।

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा मैडीकल और डैंटल इंटर्नों और रैज़ीडैंटों के मानभत्ते में उल्लेखनीय बढ़ोतरी: मंत्री हरपाल सिंह चीमा