Punjab के CM मान का केंद्र सरकार पर तंज..कहा ऊधम सिंह जैसे शहीदों को मिलना चाहिए भारत रत्न

पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम मान का केंद्र सरकार पर तंज कसा है। सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि ऊधम सिंह जैसे शहीदों को भारत रत्न मिलना चाहिए। बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का नाम भारत रत्न प्राप्त करने वालों की लिस्ट में आने के बाद से ही पूरे देश में इस पर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच चंडीगढ़ में प्लेयर्स (Players) को नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी भारत रत्न (Bharat Ratna) के संबंध में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर CM मान का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

Pic Social Media

आपको बता दें कि भारत सरकार (Indian Government) की तरफ से भारत रत्न के लिए जारी लिस्ट पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भी तंज कस दिया है। बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी का नाम भारत रत्न प्राप्त करने वालों की लिस्ट में आने के बाद से ही पूरे देश में इस पर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच चंडीगढ़ में प्लेयर्स को नियुक्ति पत्र (Appointment Letters To Players) देते समय सीएम भगवंत मान ने भी भारत रत्न के संबंध में केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

सीएम मान (CM Maan) ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पार्लियामेंट में बोला था, भारत रत्न उसे दें, जिससे भारत रत्न की इज्जत बढ़े। अगर शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा या हमारे शहीद ऊधम सिंह (Shaheed Udham Singh) को भारत रत्न दोगे तो उससे भारत रत्न की इज्जत बढ़ेगी। सभी कहेंगे, सही है, यही हैं भारत के रत्न।

अगर न भी देंगे तो इससे हमारे शहीदों (Martyrs) की इज्जत हमारे लिए कम नहीं होगी। लेकिन भारत रत्न (Bharat Ratna) की गरिमा बढ़ सकती है। सीएम भगवंत मान ने सीधे तौर पर लाल कृष्ण आडवाणी को कुछ नहीं कहा, लेकिन केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

पंजाब के हीरों की चमक कम नहीं होने देंगे

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने प्लेयर्स का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें सम्मानित कर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि प्लेयर्स को सम्मानित कर पंजाब सरकार को मान महसूस हो रहा है। प्लेयर्स के लिए तो मान महसूस होगा ही कि उनके लिए सरकार कुछ कर रही है। लेकिन पंजाब सरकार (Punjab Government) को खुशी हो रही है कि हम अपने हीरों को सम्मानित कर रहे हैं। पंजाब के हीरों की चमक कम नहीं होने देंगे।