अमन अरोड़ा द्वारा नए चेयरपर्सन को बधाई, कहा—नवीकरणीय ऊर्जा का अधिकतम उपयोग पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता
Punjab News: डॉ. सुखचैन गोगी ने आज यहां सेक्टर-33डी स्थित PEDA कॉम्प्लेक्स में पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (PEDA) के चेयरपर्सन के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर तथा जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने भी डॉ. सुखचैन गोगी को बधाई दी।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: जमीनी स्तर पर होगा नशों का खात्मा

लुधियाना पश्चिम से पूर्व विधायक स्वर्गीय गुरप्रीत बसी गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन गोगी अपने पुत्र स्वराज गोगी और अन्य परिजनों के साथ PEDA कॉम्प्लेक्स पहुंचीं। डॉ. सुखचैन गोगी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद करते हुए सौंपे गए इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
नए चेयरपर्सन को बधाई देते हुए और उनका स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा भविष्य है और प्राकृतिक ऊर्जा के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए नवीकरणीय बुनियादी ढांचे का विस्तार करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ेंः Punjab में नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत, मई-जून 2025 तक हर गांव और वार्ड तक पहुंच का लक्ष्य
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने कहा, “डॉ. सुखचैन गोगी की PEDA के चेयरपर्सन के रूप में नियुक्ति से हमारी टीम पूरी हो गई है और अब हम नवीकरणीय क्षेत्र के प्रचार और विकास के लिए और भी जोरदार ढंग से काम करेंगे।” उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि के लिए 4000 से अधिक सोलर पंप लगाए जा रहे हैं, जबकि सरकारी इमारतों पर 36 मेगावाट के सोलर रूफटॉप प्लांट पहले ही लगाए जा चुके हैं। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा विधायक अशोक पराशर (पप्पी), विधायक गुरदित्त सिंह सेखों और पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे।
