Punjab News

Punjab News: CM भगवंत मान ने किसानों को बड़ी राहत दे दी

पंजाब
Spread the love

Punjab: CM भगवंत मान ने किसानों को लेकर लिया बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसाल लिया है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार (State Government) ने किसानों (Kisaan) के प्रति नरम रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। पुलिस ने अब तक 800 हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा कर दिया है, वहीं 450 अन्य किसानों को भी जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। यह फैसला सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के निर्देश पर लिया गया, जिसमें महिलाओं, दिव्यांगजनों, बीमार किसानों और 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों की तुरंत रिहाई सुनिश्चित करने को कहा गया था।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: CM भगवंत मान ने दोआबा क्षेत्र को 36 महीने में दिया तीसरा मेडिकल कॉलेज

Pic Social Media

पुलिस महानिरीक्षक (IGP) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल (Dr. Sukhchain Singh Gill) ने जानकारी दी कि यह कदम किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही, पंजाब सरकार ने किसानों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रगति की दिशा में कार्य करेगा पंजाब- CM Mann

पटियाला जिला पुलिस (Patiala District Police) ने एसपी स्तर के अधिकारी जसबीर सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनसे किसान किसी भी सामान से जुड़ी समस्या के लिए मोबाइल नंबर 90713-00002 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों की रिहाई से जुड़ा यह फैसला मान सरकार की संवेदनशीलता और उनके अधिकारों की रक्षा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। राज्य सरकार ने इस कदम के जरिए किसानों को शांतिपूर्वक समाधान का संदेश दिया है।