Punjab में मान सरकार विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी तरह अमल कर रही है।
Punjab News: पंजाब में भगवंत मान सरकार विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति पर पूरी तरह अमल कर रही है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार हर विभाग पर पैनी नजर रखे हुए है और जनता के टैक्स के एक-एक पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित कर रही है।
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की ताबड़तोड़ एक्शन
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने खुद अपने आधिकारिक X हैंडल से जानकारी साझा करते हुए कहा कि सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने मानसा जिले में सड़क निर्माण में अनियमितता पकड़ी और तुरंत बड़ी कार्रवाई की। सीएम मान ने स्पष्ट शब्दों में लिखा, ‘भ्रष्टाचार को लेकर हमारी नीति बिल्कुल साफ है। चाहे कोई अपना हो या बेगाना, कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता द्वारा टैक्स के रूप में दिए गए पैसे को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।’
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भगवंत मान सरकार में न तो राजनीतिक रंग देखा जाता है और न ही किसी का रसूख। जो गलत करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह कदम राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल कायम कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: “नदियों के पानी पर पंजाब का ही हक- CM मान ने अमित शाह के सामने दोहराया दावा”
बेहतर सड़कों से पंजाब को मिल रही विकास की रफ्तार
भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Government) पूरे प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत और गुणवत्तायुक्त बनाने में जुटी हुई है। पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई सोशल मीडिया पर पुरानी जर्जर सड़कों और नई बनी चमचमाती सड़कों की तस्वीरें लगातार साझा कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक हर जगह सड़कें नई सूरत ले रही हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: सशक्त पंचायत, समृद्ध गाँव- पंजाब सरकार ने विकास कार्यों के लिए जारी की 332 करोड़ की पहली किश्त
जनता का पैसा, जनता के काम पर
मान सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जनता का पैसा लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड जैसी टीमों के जरिए लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई से पंजाब में ईमानदार प्रशासन की नई तस्वीर उभर रही है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब अब भ्रष्टाचार मुक्त और तेज विकास की राह पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।

