Punjab

Punjab: लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने ली शपथ, जल्द मिल सकता है मंत्री पद

पंजाब राजनीति
Spread the love

आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने शनिवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक पद की शपथ ली।

Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद आज पंजाब विधानसभा में विधायक पद (Legislative Position) की शपथ ली। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Speaker Kultar Singh Sandhwan) ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और AAP के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद रहे।

Pic Social Media

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) ने कहा, ‘यह बहुत खुशी की बात है कि एक ईमानदार और सज्जन व्यक्ति, संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora), आज पंजाब विधानसभा के सदस्य बन गए हैं। जनता, कार्यकर्ताओं और सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’ उन्होंने भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा, ‘भ्रष्टाचार या नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: आम घर-परिवारों से संबंधित विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास करने में दी गई सहायता के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

Pic Social Media

10,637 मतों से दर्ज की जीत

संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। उनकी जीत को AAP की मजबूत स्थिति और जनता के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: शिक्षा क्षेत्र को गति देने के लिए लीक से हटकर कदम उठा रहे हैं : CM भगवंत मान

मंत्री पद की घोषणा

संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) का मंत्री बनना भी तय माना जा रहा है। सीएम भगवंत मान पहले ही इस संबंध में घोषणा कर चुके हैं कि अरोड़ा को जल्द ही मंत्री बनाया जाएगा, जिससे लुधियाना पश्चिम की जनता के साथ किए गए वादों को पूरा किया जा सके।