Punjab: पशु पालन मंत्री खुड्डियां ने अधिकारियों के साथ की बैठक, टीकाकरण अभियान शुरू करने का दिए निर्देश
Punjab News: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने विभाग के अधिकारियों को 21वीं पशुधन गणना को फरवरी 2025 के आखिरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पशुओं की नस्लों और दूसरी विशेषताओं के आधार पर संख्या का सही तरीके से डेटा संग्रहण (Data Collection) करने के महत्व पर जोर देते हुए मंत्री खुड्डियां ने कहा कि यह व्यापक क्षेत्रीय सर्वेक्षण पशुपालन (Pashupaalan) क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को उजागर करने और भविष्य की योजना बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार होगा। साथ ही, यह सूचित निर्णय लेने और क्षेत्र में सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने में सहायता करेगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के लोगों के लिए वरदान बनी मान सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स, घायलों को तुरंत मिलती है सहायता
मंत्री खुड्डियां ने अधिकारियों के साथ की बैठक
आपको बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब राज्य किसान और कृषि श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ. सुखपाल सिंह के साथ मिलकर पशुपालन अधिकारियों के साथ मीटिंग की। यह बैठक पशुधन परिसर, सेक्टर-68, एसएएस नगर (Mohali) में हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राज्य में अगले सप्ताह से लम्पी स्किन डिजीज (LSD) के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू करने का भी आदेश दिया है। मंत्री ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने 25 लाख मवेशियों को इस घातक रोग से बचाने के लिए उचित मात्रा में बकरी पॉक्स वैक्सीनेशन डोज़ खरीदी है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के स्कूलों से जुड़ी अच्छी खबर, मान सरकार ने जारी किया नया आदेश, जानें पूरी डिटेल

मान सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पटियाला, संगरूर, अमृतसर, श्री मुक्तसर साहिब, गुरदासपुर और लुधियाना (Ludhiana) में 6 पशु चिकित्सालयों में शुरू होने वाली इनडोर सेवाओं की आगामी परियोजना की स्थिति की भी जानकारी ली। ये पॉलीक्लिनिक पालतू जानवरों और मवेशियों के लिए विभिन्न इनडोर सेवाएं प्रदान करेंगे, जिनमें जल्द बीमारी प्रबंधन, ऑपरेशन और सर्जरी के बाद की देखभाल, एक्स रे, लैब परीक्षण और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने उप निदेशकों से कहा कि वे सभी जिले से उन किसानों की सफलता की कहानियां प्राप्त करें जिन्होंने पशुपालन विभाग की सेवाओं का लाभ उठाया है, जिससे अन्य किसान भी इससे प्रेरित हों।
64.78 लाख घरों को कवर करने का लक्ष्य
पशुपालन के प्रधान सचिव राहुल भंडारी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि पंजाब में पहली बार पशुपालन क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को ध्यान में रखा जा रहा है। कुल 16 विभिन्न प्रजातियों के पशु और मुर्गी की गिनती की जा रही है। डेटा डिजिटल रूप से एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए से एकत्र किया जा रहा है। गणना करने वाले कर्मियों ने पहले ही 35.36 लाख घरों को कवर कर लिया है, वहीं 64.78 लाख अनुमानित घरों को कवर करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पिछले गणना के दौरान कुल 45,51,483 घरों को कवर किया गया था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पशुपालन निदेशक डॉ. जीएस बेदी ने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को भरोसा दिलाया कि चल रही क्षेत्रीय सर्वेक्षण निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग इलाज के साथ-साथ विभिन्न रोगों के खिलाफ टीकाकरण के जरिए जानवरों के लिए सर्वोत्तम प्रयास कर रहा है। इस उच्च-स्तरीय बैठक में पशुपालन विभाग के सभी जिला प्रमुखों और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
