Punjab

Punjab: दिव्यांगजनों के रोस्टर अनुपालन को लेकर मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दिए सख्त निर्देश

पंजाब राजनीति
Spread the love

दिव्यांग कर्मचारियों के साथ हो रही नाइंसाफी कतई बर्दाश्त नहीं: विभागों और विश्वविद्यालयों को रोस्टर तुरंत ठीक करने के आदेश

Punjab News: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) द्वारा पंजाब भर के सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों में दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित रोस्टर का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

पंजाब भवन में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सामाजिक सुरक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और दिव्यांगजनों के विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने उनकी चिंताओं और समस्याओं को ध्यान से सुना। यूनियनों द्वारा बताया गया कि कई विभाग पदोन्नतियों में दिव्यांगजनों के रोस्टर बिंदु को सही ढंग से लागू नहीं कर रहे हैं। खासकर पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में भी यह उल्लंघन हो रहा है।

इस बात का उच्च स्तर पर गंभीर संज्ञान लेते हुए, कैबिनेट मंत्री ने बैठक में उपस्थित विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधियों से कहा कि तुरंत अपने रिकॉर्ड की जांच करवाएं और दिव्यांगजनों को उनके कोटे के अनुसार पदोन्नति देना सुनिश्चित करें।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सख्त शब्दों में चेतावनी दी कि दिव्यांग भाइयों-बहनों के अधिकारों का उल्लंघन करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों की पूरी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार को मिली बड़ी सफलता, हाइडल प्रोजेक्टों में रिकॉर्ड तोड़ बिजली उत्पादन

इस दौरान मंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी आदेश दिए गए कि सभी रोस्टरों की तुरंत जांच करके जहां-जहां उल्लंघन हुआ हो, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाए।

कैबिनेट मंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी निर्देश दिए कि अपनी स्तर पर दिव्यांगजन यूनियनों के साथ बैठक करके उनकी जायज मांगों का तुरंत समाधान किया जाए और इस बारे में रिपोर्ट जल्द से जल्द सामाजिक सुरक्षा विभाग को भेजी जाए।

ये भी पढ़ेंः Punjab के स्कूलों और आंगनवाड़ियों में लगेंगे फल और हर्बल पौधों के बाग: Bal Mukund Sharma

इस अवसर पर बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास की विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, निदेशक शेना अग्रवाल, विशेष सचिव विम्मी भुल्लर, विभाग के उपनिदेशक के अलावा स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी तथा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।