Punjab

Punjab: गांवों को मॉडल गांव बनाएगी मान सरकार, मंत्री सौंद ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

पंजाब
Spread the love

Punjab: गांवों के विकास को लेकर समीक्षा बैठक, मंत्री सौंद ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए लगे हुए हैं। इसी को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब के शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। सीएम मान (CM Mann) के इन्हीं प्रयासों के कारण ही आज पंजाब के गांवों में भी तेजी से विकास कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ग्रामीण विकास (Rural Development) के मुहिम में पंजाब के मंत्री भी पूरा साथ दे रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Saund) ने विभाग के उच्च अधिकारियों से कहा है कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई में प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए सजग प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब में एक सुनहरा दौर लाने के लिए गांवों का चौमुखी विकास करने के लिए सभी अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए जितने भी ग्रामीण परियोजनाएं और कार्य चल रहे हैं उन्हें समयबद्ध पूरा किया जाए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान ने लुधियाना में डिजिटल शिक्षा पहल की शुरुआत

Pic Social Media

पंचायत भवन में विभाग के उच्च अधिकारियों एडीसी डीडीपीओ बीडीपीओ और विभिन्न विंगों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब के गांवों को मॉडल गांवों के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री ने साफ किया कि गांवों में चल रहे सभी विकास कार्यों में देरी और ढिलाई बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जानबूझकर अनदेखी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

विकास और उन्नति करवा सकें

पंजाब सरकार के मंत्री तरुनप्रीत सौंद (Minister Tarunpreet Saund) द्वारा जनवरी महीने में की गई विभाग की पहली बैठक के दौरान जो लक्ष्य जिला अधिकारियों को दिए गए थे उनकी समीक्षा भी की गई और सभी को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं के लाभ को निचले स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए जिससे गांववासी अपने क्षेत्रों का अधिकतम विकास और उन्नति करवा सकें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जॉब कार्ड की भी लिए जानकारी

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री ने मनरेगा के जॉब कार्ड (Job Card) बनाने के लिए गांवों में लगाए गए विशेष कैंपों के बारे में भी जानकारी ली और जहां भी कोई कमी पाई गई उसे तुरंत सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए हर जरूरतमंद का मनरेगा कार्ड बनाया जाए।

सर्वांगीण विकास होना जरूरी

मंत्री सौंद ने आगे कहा कि पंजाब के विकास के लिए गांवों का सर्वांगीण विकास होना जरूरी है और इसे सुनिश्चित करने के लिए वह जल्दी ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों खासकर विधायकों के साथ मिलकर जिला स्तर पर भी मीटिंग करेंगे। इन बैठकों में स्थानीय जिले के पंचायत विभाग के सभी अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जमीनी स्तर पर किए जाने वाले विकास कार्यों में स्थानीय विधायकों की भागीदारी भी सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ेंः Punjab पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से 30 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

समय पर पूरा किया जाए लक्ष्य

इसके साथ ही तरुनप्रीत सिंह सौंद ने निर्देश दिए कि पंचायत भूमि को पारदर्शी तरीके से ठेके पर देने की प्रक्रिया तय की जाए जिससे इससे होने वाली आय को गांवों के विकास पर खर्च किया जा सके। मंत्री सौंद ने सभी अधिकारियों को सजगता और ईमानदारी से जन सेवा करने के लिए प्रेरित किया और 31 मार्च 2025 तक सभी लक्ष्यों को पूरा करने की सलाह दी। इस मौके पर विशेष रूप से गांवों में बन रहे आंगनवाड़ी केंद्रों खेल मैदानों और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए भी पंचायत मंत्री ने निर्देश दिए।

इस बैठक में विभाग के प्रबंधकीय सचिव दिलराज सिंह डायरैक्टर परमजीत सिंह जेडीसी डॉ. शीना अग्रवाल मुख्य दफ्तर के उच्च अधिकारियों के अलावा पूरे पंजाब के एडीसीज़ (विकास) डीडीपीओज बीडीपीओज और विभिन्न विंगों के अधिकारी उपस्थित थे।