Punjab

Punjab: मान सरकार बनाएगी पारदर्शी खनन नीति, अवैध खनन पर लगेगा लगाम

पंजाब
Spread the love

Punjab: भगवंत मान का बड़ा कदम, खनन नीति का होगा निर्माण, राजस्व हानि पर लगेगी रोक

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब में अवैध खनन को लेकर काफी सख्त हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली सरकार अवैध खबना जैसे कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेती है। इसी क्रम में पंजाब के खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (Mining Minister Barinder Kumar Goel) ने खनन और क्रशर उद्योगों के प्रमुख भागीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस मीटिंग का उद्देश्य पारदर्शिता, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि पर केंद्रित एक प्रगतिशील खनन नीति विकसित करने के लिए विचार-विमर्श करना था। बैठक में क्रशर उद्योग संगठनों और खनन ठेकेदारों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने अनुभव, परेशानियां और सिफारिशें साझा कीं। बैठक के दौरान खनन कार्यों को सुचारू बनाने, अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने, व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करने और पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अपनाने पर विचार किया गया।

ये भी पढे़ंः Punjab: मंत्री Harjot Bains द्वारा स्कूलों की कुशलता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (Barinder Kumar Goel) ने सभी भागीदारों को भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों पर विचार किया जाएगा और इन्हें बनने वाली नीति में जगह भी दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers) ने कहा कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार पारदर्शी और जनहितैषी खनन नीति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राजस्व हानि को रोकने के साथ-साथ रेत और अन्य खनिज पदार्थों की उचित कीमत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह नीति वास्तव में पंजाब के लोगों की, लोगों द्वारा और लोगों के लिए होगी। यह प्रमुख नीति सीएम भगवंत सिंह मान के रेत और खनन संसाधनों को आम जनता के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाने के सपने को साकार करेगी।

ये भी पढे़ं- Punjab: विधवा और बेसहारा महिलाएं के लिए गुड न्यूज, मान सरकार ने पेंशन के लिए जारी किए 1042.63 करोड़ रुपये

खनन विभाग औद्योगिक क्षेत्र के भागीदारों के साथ मिलकर एक मजबूत और समावेशी ढांचा तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिससे आम जनता, उद्योगों और पर्यावरण को फायदा होगा। इस मौके पर खनन सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह, चीफ इंजीनियर (ड्रेनेज-कम-खनन) डॉ. हरिंदरपाल सिंह बेदी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।