Punjab

Punjab: गुरमीत खुडियां ने अधिकारियों की बुलाई बैठक, हर पखवाड़े प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिए निर्देश

पंजाब
Spread the love

Punjab: गुरमीत खुडियां ने दिया कृषि अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार किसानों का पूरा ख्याल रख रही है। पंजाब सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है या नहीं इसका भी मान सरकार (Mann Government) निरीक्षण करती रहती है। इसी क्रम में पंजाब कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन (Effective Implementation) के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां (Gurmeet Singh Khudian) ने बैठक बुलाई। इस बैठक मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने सभी मुख्य कृषि अधिकारियों को हर पखवाड़े के बाद प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रगति रिपोर्ट (Progress Report) देने का उद्देश्य पंजाब में रही सरकार की कृषि योजनाओं की निगरानी एवं मूल्यांकन करना है, जिससे समय रहते आवश्यक सुधार किया जा सके।
ये भी पढ़ेंः Punjab में जल्द शुरू होगी ‘पानी-पानी बस सेवा’, मान सरकार ने बनाई रणनीति

Pic Social media

मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने किसान भवन (Kisan Bhawan) में मुख्य कृषि अधिकारियों के साथ बैठकों की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के 7 जिलों में चल रही योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही बाकी जिला अधिकारियों को अपने-अपने जिलों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने फील्ड स्टाफ से पंजाब के किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए बीज, कीटनाशकों और उर्वरकों के नमूने लेने के लक्ष्य को पूरा करने को कहा।

कृषि मंत्री ने विभाग के सामने आने वाली चुनौतियों और उपलब्धियों के बारे में जानने के लिए नियमित रिपोर्टिंग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाक्षिक रिपोर्टिंग प्रणाली से विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे कार्यकुशलता में बदलाव आएगा और सुधार होगा। साथ ही राज्य भर के किसानों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में महिलाओं को कब से मिलेंगे 1000..पढ़िए ख़बर

मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने आगे कहा कि कृषि विभाग द्वारा चलाए गए गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत बीज, कीटनाशक और उर्वरकों के नमूने लेने का लक्ष्य क्रमश: 6100, 4800 तथा 3700 तय किया गया है। इनमें से अब तक 5082 बीज, 2867 कीटनाशक और 2473 उर्वरकों के नमूने लिये गये हैं। उन्होंने आगे जानकारी दी कि गुणवत्ता जांच के दौरान बीजों के 141 नमूने फेल पाए गए, कीटनाशकों के 81 नमूने और उर्वरकों के 78 नमूने घटिया पाए गए। कृषि विभाग ने उन डीलरों/फर्मों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है जिनके नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।

आपको बता दें कि पंजाब कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां पंजाब में चल रही केंद्रीय एवं राज्य प्रायोजित कृषि योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। कृषि मंत्री ने मुख्य कृषि अधिकारियों को फंड का उचित प्रयोग करने और वर्तमान वित्त वर्ष के अंत से पहले सक्षम अधिकारियों को उपयोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए भी कहा।