Punjab सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए नई योजना शुरू की है।
Punjab News: पंजाब में आई बाढ़ ने सैकड़ों घरों और खेतों को तबाह कर दिया। कई एकड़ फसलें पानी में डूब गईं। ऐसे मुश्किल समय में पंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों को राहत देने के लिए नई योजना शुरू की है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ योजना लागू कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…
खेतों से रेत हटाकर बेच सकेंगे किसान
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि बाढ़ के कारण खेतों में जमा हुई रेत को किसान खुद निकालकर बेच सकेंगे। इससे किसानों को आर्थिक मदद भी मिलेगी और खेत फिर से खेती योग्य हो जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?
सरकार उपलब्ध करवाएगी जेसीबी मशीनें
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों के पास संसाधन नहीं हैं, उन्हें सरकार की ओर से JCB मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इस कदम से छोटे और सीमांत किसान भी लाभ उठा सकेंगे और उन्हें खेतों की बहाली में आसानी होगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जनहित के कार्यों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
सीएम मान ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा कि पंजाब का खजाना जनता के लिए है और सरकार ने हमेशा इसे जनहितैषी कार्यों में लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से लेकर रोजगार तक, पंजाब सरकार ने लोगों को सुविधाएं दी हैं और आगे भी यही नीति अपनाई जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab में हेल्थ सेक्टर को मिला बूस्ट, फोर्टिस हेल्थकेयर करेगा 950 करोड़ का निवेश
सरकार का पक्ष
पंजाब सरकार (Punjab Government) का कहना है कि यह योजना बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। खेतों से रेत हटाने और उसे बेचने की सुविधा मिलने से किसानों की आय बढ़ेगी और वे तेजी से सामान्य जीवन की ओर लौट सकेंगे।
