Punjab Flood

Punjab Flood: बाढ़ में भी बनकर ढाल खड़ी है मान सरकार, हर परिवार तक पहुंच रही सहायता

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab Flood: कैबिनेट मंत्री कर रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात, बढ़ा रहे हौसला

Punjab Flood: मानसूनी बारिश ने पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ पंजाब में भी कहर बरपाया है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है और कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) की सरकार लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर हर संभव मदद कर रही है। साथ ही, मान सरकार के कैबिनेट मंत्री भी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री कर रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात, बढ़ा रहे हौसला

आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि मान सरकार के मंत्री बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम कर रहे हैं। पार्टी ने लिखा, ‘बाढ़ लोगों के घर छीन सकती है, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं। इसी हिम्मत को कायम रखने के लिए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक (Minister Lal Chand Kataruchak) लगातार बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिल रहे हैं और उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।’

पार्टी महासचिव दीपक बाली ने बांटी राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को आगे बढ़ाते हुए, आम आदमी पार्टी के पंजाब महासचिव दीपक बाली (Deepak Bali) ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी के पास ब्यास नदी के उस पार खेतों में बसे किसानों के शिविरों में जाकर राहत सामग्री वितरित की। पार्टी ने बताया कि यह सहायता सीधे उन लोगों तक पहुंचाई गई, जो सामान्य सहायता से वंचित रह जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab में शिक्षा का बड़ा सुधार, अब स्कूलों में मिलेगी स्टार्टअप की सीख

महिला विंग भी कर रही है सराहनीय कार्य

आप की महिला विंग भी इस मुश्किल समय में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए लगातार सक्रिय है। पार्टी ने X पर लिखा, ‘मानवता का फर्ज निभाते हुए, आम आदमी पार्टी महिला विंग की सदस्याएं बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिला रही हैं कि वे अकेले नहीं हैं।’ पार्टी की महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा (Dr. Amandeep Kaur Arora) ने खुद जिर्रा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और राहत सामग्री वितरित की।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात किए 138 नए मेडिकल अधिकारी

हर स्तर पर काम कर रही है सरकार

पंजाब में मौजूदा हालात गंभीर हैं, लेकिन मान सरकार ने जमीनी स्तर पर राहत कार्यों को तेज कर दिया है। चाहे वो मंत्री हों, पार्टी के पदाधिकारी हों या महिला विंग की कार्यकर्ता सभी अपनी-अपनी भूमिका में लोगों की सीधी मदद करने में जुटे हैं। सरकार का यह प्रयास बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के साथ-साथ संवेदनशील प्रशासन की मिसाल भी पेश कर रहा है।