Punjab Flood

Punjab Flood: अस्पताल से ही CM भगवंत मान ने की राहत कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉल

पंजाब राजनीति
Spread the love

सीएम मान ने सराहा जनसेवा का जज्बा

Punjab Flood: पंजाब इन दिनों प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster) से जूझ रहा है। भारी बारिश और बांधों के उफान से राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस संकट की घड़ी में न केवल प्रशासन बल्कि आम लोग भी राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। राज्य के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann), जो इस समय स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं से हालात पर नजर रख रहे हैं और उन लोगों से संवाद कर रहे हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद की है।

मनकीरत औलख और प्रीतपाल सिंह से की बात

अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे बाढ़ राहत कार्यों में योगदान देने वाले लोगों से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। उन्होंने पंजाबी गायक मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) और हंसपाल ट्रेडर्स के प्रीतपाल सिंह हंसपाल (Preetpal Singh Hanspal) के प्रयासों की जमकर सराहना की। सीएम ने प्रीतपाल सिंह से कहा, ‘आपने कमाल कर दिया। आपके इस योगदान का कोई मोल नहीं। इतने लोगों की मदद करने से आपको और उन्नति मिलेगी।’ वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘पंजाब पर आए संकट के समय पंजाबियों के साथ खड़े होने वाले लोगों से बातचीत की।’

प्रीतपाल सिंह की मिसाल, फैक्ट्री बंद कर बनाईं नावें

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जैसे जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच, कपूरथला के उद्योगपति प्रीतपाल सिंह हंसपाल (Preetpal Singh Hanspal) ने राहत कार्यों में अनूठा योगदान दिया है। उनकी लोहे की फैक्ट्री, जो रेलवे डिब्बे बनाती है, उन्होंने उत्पादन रोककर बाढ़ पीड़ितों के लिए फ्री नावें बनाना शुरू किया। प्रीतपाल ने समाचारों में देखा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नावों की सख्त जरूरत है, जिसके बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी ली। अब तक उनकी 150 से ज्यादा नावें कई जिलों में राहत कार्यों के लिए भेजी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान की बड़ी पहल, पंजाब में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Pic Social Media

नावें बनीं राहत कार्यों की रीढ़

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी का स्तर इतना अधिक है कि राहत सामग्री पहुंचाने, मरीजों को सुरक्षित निकालने और बचाव दलों की आवाजाही के लिए नावें सबसे महत्वपूर्ण साधन बन गई हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन सभी इन नावों पर निर्भर हैं। प्रीतपाल सिंह की यह पहल बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है, जिसने हजारों लोगों तक मदद पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ेंः Punjab Flood: मान सरकार का बड़ा ऐलान, हर किसान को इतने रुपए प्रति एकड़ देगी मुआवजा

पंजाबियों की इंसानियत की मिसाल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पंजाबियों ने इंसानियत और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुश्किल समय में अपना काम छोड़कर जरूरतमंदों की मदद करना पंजाबियों की असली पहचान है। राज्य सरकार और प्रशासन हर संभव राहत पहुंचाने में जुटे हैं, लेकिन मनकीरत औलख और प्रीतपाल सिंह जैसे लोगों का सहयोग इस संकट में नई उम्मीद जगा रहा है। यह पहल दर्शाती है कि एकजुटता और सहयोग किसी भी आपदा से बड़ा होता है।