Punjab: फ्री बिजली योजना के बाद भी बिजली विभाग ने की 1000 करोड़ रुपये की बजत
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है। मान सरकार की इस योजना से एक तरफ जहां आम आदमी का बिजली बिल बच रहा है तो वहीं पंजाब की बर्बादी भी नहीं हो रही है। पंजाब सरकार (Punjab Government) की इस योजना के बाद भी बिजली विभाग पंजाब ने 1000 करोड़ रुपये की बचत की है। आपको बता दें कि बीते करीब 30 महीने से पंजाब में 85 फीसदीलोगों को बिजली बिलों के भुगतानसे छुटकारा मिला है। भारत में केवल पंजाब राज्य ही लोगों को 300 फ्री बिजली दे रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के किसानों के लिए अच्छी खबर, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा यह लाभ

आम आदमी को मिल रही है पर्याप्त बिजली
मान सरकार (Mann Government) के प्रयास के बाद पंजाब के हर परिवार की बचत हो रही है। राज्य सरकार ने आम और अमीर लोगों के बीच के अंतर को खत्म करने का शानदार प्रयास किया है। सिर्फ यही नहीं पंजाब में पिछले दो सालोंमें बिजली उपकरण कारोबार में भी वृद्धि हुई है।
पछवाड़ा कोयला खदान फिर से शुरू
पंजाब सरकार भले ही लोगों को फ्री बिजली दे रही है। लेकिन इस खर्च को पूरा करने के लिए मान सरकार ने सालों से बंद पड़ी पछवाड़ा खदान को फिर से शुरूकिया है। जिसके जरिये बड़ी मात्रा में सस्ता कोयला मिल रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ये पछवाड़ा कोयला खदान (Pachwara Coal Mine) साल 2015 से बंद थी, जिसे साल 2022 में फिर से शुरू किया गया। इसके जरिए कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) से सस्ता कोयला मिल रहा है। इसके जरिये 92 लाख मीट्रिकटन कोयला मिल गया है। प्रति 1 लाख मीट्रिक टनपर प्राप्त कोयला 11 करोड़ रुपये सस्ता पड़ रहा है। इसी वजह से थर्मल प्लांट्स को कोयले की कमी का सामना नहीं करना पड़ा और राज्य केलोगों को भी आसानी सेसस्ती बिजली मुहैया कराई जा रही है।
ये भी पढे़ंः Amritsar में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को दी जाएगी कठोर सजा: CM Mann
कभी पंजाब के थर्मल प्लांटों के पास एक सप्ताह से कम दिनों के लिए कोयले का स्टॉक हुआ करता था लेकिन अब इनकी संख्यामें भारी वृद्धि हुई है। श्रीगुरु हरगोबिंद थर्मलप्लांट के पास अभी 26 दिन, श्री गुरु अमरदासथर्मल प्लांट केपास 28 और गुरु गोबिंद सिंहसुपर थर्मल पावरप्लांट के पास अभी 35 दिनोंका कोयला स्टॉक मौजूद है।
इस प्लांट से हो रही है 350 करोड़ रुपये की बचत
पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने गोइंदवाल साहिब में स्थित जीवीके थर्मलप्लांट का अधिग्रहण किया था, जिसका नाम बाद में बदलकर श्रीगुरु अमरदास थर्मलप्लांट रखा गया। इस प्लांट को पंजाब सरकार ने 2 करोड़रुपये प्रति मेगावाटकी दर से खरीदा था, प्लांट की क्षमता 540 मेगावाट है। केवल इसी प्लांट कीजरिये हर साल सरकार 350 करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
