Punjab

Punjab: CM मान की बड़ी चेतावनी, मजीठिया पर कार्रवाई के बाद कहा- नशा तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा

पंजाब राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की मुहिम के चलते नशा कारोबार में काफी कमी आई है।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) की गिरफ्तारी के बाद नशा तस्करों के खिलाफ अपनी सरकार की सख्त नीति को दोहराते हुए बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान (War on Drugs Campaign) पिछले कई महीनों से पूरे जोर-शोर से चल रहा है, और पंचायतें भी नशा तस्करों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर रही हैं।

‘नशा तस्करों पर नहीं करेंगे रहम’

सीएम मान (CM Mann) ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘नशे के मामलों में मैं किसी पर तरस नहीं खाऊंगा, किसी पर रहम नहीं करूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। मैं पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हूं, जिन्होंने मुझे इस पद पर बैठाया है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक रसूख वाले आरोपियों को भी बख्शा नहीं जाएगा और कोई सिफारिश काम नहीं आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार पूरी तैयारी और ठोस सबूतों के साथ कार्रवाई कर रही है। ‘बड़ी मछलियों को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए,’ उन्होंने चेतावनी दी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पीएसपीसीएल कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

‘विपक्ष की निंदा से साफ है उनकी मिलीभगत’

मुख्यमंत्री ने उन राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा, जो पहले सरकार पर छोटे तस्करों को पकड़ने और बड़ी मछलियों को छोड़ने का आरोप लगाते थे। उन्होंने कहा, ‘अब जब हमने बड़ी कार्रवाई की, तो वही नेता हमारी निंदा कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि वे भी नशा कारोबार में शामिल रहे हैं। अब वे पंजाबियों को क्या जवाब देंगे?’

‘मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो सकती है, लेकिन डर नहीं’

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने यह भी कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के चलते कुछ लोग उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इसका कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं पंजाब के लोगों के लिए काम कर रहा हूं और उनकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है।’

सीएम मान ने कहा कि नशा तस्करों ने अवैध कमाई से बनाई गई आलीशान कोठियों पर बुलडोजर चलाया गया है। छोटे तस्करों को जेल में डाला जा रहा है, और जल्द ही बड़े तस्करों की बारी आएगी। उन्होंने खुलासा किया कि कुछ पुलिस कर्मचारी जो तस्करों को छापेमारी की पहले से जानकारी दे देते थे, उनके बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहन: पंजाब सरकार ने 30 हज़ार से अधिक दुधारू पशुओं का किया बीमा

‘पंजाब में नशा कारोबार पर लगाम’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की मुहिम के चलते नशा कारोबार में काफी कमी आई है। लोगों के फोन आ रहे हैं कि अब तस्करों के लिए नशा बेचना आसान नहीं रहा। उन्होंने अंत में पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया, ‘हम इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।’