Punjab

Punjab: CM Mann का बड़ा फैसला, अब डायल 112 पर दर्ज होगी यह शिकायत

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab सरकार राज्य में अपराधों पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अहम कदम उठा रही है।

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य में अपराधों पर लगाम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अहम कदम उठा रही है। ड्रग्स और नशे के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की सरकार अब साइबर अपराध पर भी सख्त नजर रख रही है। राज्य में लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम (Cyber ​​Crime) को देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पहले जहां साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी था, वहीं अब इसे डायल 112 में मर्ज कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

अब एक ही नंबर पर मिलेगी सभी सेवाओं की सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की हेल्पलाइन 1033 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 को एकीकृत कर अब डायल 112 से जोड़ दिया है। इस पहल से नागरिकों को अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर याद रखने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। अब केवल एक नंबर 112 पर कॉल करके इमरजेंसी, सड़क हादसों और साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: सबीएस नगर हत्या कांड लक्की पाटियाल-देविंदर बंबीहा गैंग के दो शूटर मुंबई से गिरफ्तार

डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा (Gurdeep Singh Randhawa) ने कहा कि सीएम भगवंत मान की यह पहल वास्तव में सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगी। इससे लोगों को न केवल त्वरित सहायता मिलेगी, बल्कि सेवाओं तक आसान पहुंच भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पहले धोखाधड़ी या सड़क दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करनी पड़ती थी, लेकिन अब केवल डायल 112 से यह सब संभव हो सकेगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘सेफ़ पंजाब’ हेल्पलाइन पर मिली जानकारी से अब तक 5,562 नशा विरोधी एफआईआर दर्ज

सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी

अब तक 112 हेल्पलाइन (Helpline) का उपयोग केवल राज्य में हो रहे सामान्य अपराधों की सूचना देने के लिए किया जाता था। लेकिन सीएम भगवंत मान के इस फैसले से सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी। यह कदम आम नागरिकों को न सिर्फ राहत देगा बल्कि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिलने का भरोसा भी दिलाएगा।