Punjab: पंजाब में तहसीलदारों की हड़ताल, CM मान ने दे दी कड़ी चेतावनी
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तहसीलदारों (Tehsildars) को सख्त चेतावनी दे दी है। आपको बता दें कि पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने शुक्रवार तक काम न करने का ऐलान किया है। इसी मामले में अब सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) भी एक्शन मोड़ में आ गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तहसीलदारों को सख्त चेतावनी दी है कि तहसीलदारों (Tehsildars) को सामूहिक छुट्टी मुबारक। अब लोग तय करेंगे कि छुट्टी के बाद वह कहां जॉइन करेंगे। वहीं, आज मुख्यमंत्री मान, खरड़ समेत कुछ अन्य तहसीलों का दौरा करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार की पहल से उद्योगों और घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली, बिजली संकट से मिलेगी राहत
CM मान ने पोस्ट में यह दी चेतावनी
आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि तहसीलदार अपने भ्रष्ट साथियों के पक्ष में हड़ताल पर जा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार रिश्वतखोरी के सख्त खिलाफ है। आम लोगों को असुविधा और परेशानी न हो, इसके लिए तहसीलों के दूसरे अधिकारियों को कामों की जिम्मेदारी दी जा रही है, जिससे लोगों के काम न रुकें। तहसीलदारों को सामूहिक छुट्टी की शुभकामनाएं, लेकिन छुट्टी के बाद कब और कहां जॉइन करना है, यह तो ये लोग तय करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Chandigarh: मंत्री हरभजन ईटीओ का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं
तहसीलदारों ने लगाया यह आरोप
बता दें कि तहसीलदारों की लुधियाना में इमरजेंसी मीटिंग (Emergency Meeting) हुई थी। इस दौरान उनका आरोप था कि विजिलेंस जानबूझकर उनपर निशाना बना रही है। ऐसे में शुक्रवार तक हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया था कि जरूरत पड़ी तो आने वाले समय विजिलेंस अधिकारियों की संपत्तियों का विवरण जनता के बीच जारी करेंगे। दूसरी तरफ समाज सेवी संस्थाएं और आम लोग सरकार की इस कार्रवाई को ठीक बता रहे है।
