Punjab: पंजाब में बढ़ाई गई सुरक्षा, स्कूल-कॉलेज हुए बंद
Punjab News: आतंकवाद के खिलाफ भारत ने आज ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। हमें अपनी भारतीय सेना (Indian Army) और अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व है। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब के लोग सैनिकों के साहस और धैर्य के लिए देश की सेना के साथ खड़े हैं। जय हिंद, जय भारत।
ये भी पढे़ंः Punjab News: सुधारों की शुरुआत कृषि के लिए ऋण देने को प्राथमिकता देंगे सहकारी बैंक
इसके साथ ही भारत सरकार के पाकिस्तान (Pakistan) पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जहां स्कूल, कॉलेज व एयरपोर्ट्स को बंद कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि विशेष सैन्य अभियान के तहत, भारतीय वायु सेना (IAF) ने रात लगभग 1:30 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध हवाई हमले किए। वहीं इसके तहत पंजाब में मान सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वहीं खबरे सामने आ रही है कि इसके चलते पंजाब सरकार (Punjab Government) के सभी प्रोग्राम रद्द कर दिए गए है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज पंजाब के सभी कार्यक्रम रद्द किए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री मान और अरविंदर केजरीवाल ने आज शहीद भगत सिंह नगर और दोपहर 3 बजे जालंधर पहुंचना था। इस दौरान उनके द्वारा विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ मीटिंग करनी थी। लेकिन अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
पंजाब में सुरक्षा बढ़ाते हुए कभी स्कूलों में 3 दिन तक के छुट्टी मान सरकार ने कर दी गई है वहीं। पंजाब के पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर जिले के स्कूलों को अगले आदेशों तक बंद कर दिया है। वहीं एयरपोर्ट्स भी बैरिकेड्स लगाकर लोगों को वहां से वापस भेजा जा रहा है।
