Punjab News: पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
Punjab News: पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ (Great Flood) ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई वर्षों के बाद राज्य ने इस स्तर की तबाही देखी, जिसमें इंसान, जानवर, घर और फसलें सब कुछ प्रभावित हुआ। इसी बीच सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में सरकार लगातार राहत कार्यों और पुनर्वास प्रयासों में जुटी हुई है। अब राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को लेकर एक विशेष कदम उठाया है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मान रही है सरकार
मान सरकार (Mann Government) ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर निर्देश जारी किए हैं कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मंगलवार से सभी स्कूल सामान्य रूप से खोले जाएं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
क्षतिग्रस्त स्कूलों को लेकर खास व्यवस्था
जिन स्कूलों की इमारतें बाढ़ के कारण ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां पढ़ने वाले बच्चों को पास के गांवों के स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा, जिन स्कूलों के कुछ कक्ष पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभावित स्कूलों का आंकड़ा
जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 31 प्राइमरी और 13 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें से 5 स्कूल भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 4 भवन असुरक्षित घोषित किए गए हैं। प्रभावित स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए कक्षाओं को वैकल्पिक रूप से दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
कठिन घड़ी में लोगों के साथ खड़े हैं मान सरकार
मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बाढ़ का पानी न केवल घरों को, बल्कि लोगों के सपनों को भी बहा ले गया है। लेकिन सरकार हरसंभव मदद पहुंचाने और जन-जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहा राहत अभियान, बीमारियों को लेकर सरकार अलर्ट
विकास की राह पर लौटेगा पंजाब
सीएम मान ने आश्वासन दिया कि राहत और पुनर्वास के प्रयास लगातार जारी हैं। उनका कहना है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा है और पंजाब जल्द ही इस आपदा से उबरकर विकास की राह पर लौट आएगा।
