Punjab

Punjab: CM Maan का बड़ा ऐलान..अब फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियां भी करेंगी काम

पंजाब
Spread the love

Punjab के CM Maan ने बड़ा ऐलान किया है।

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि अब फायर ब्रिगेड विभाग (Fire Brigade Department) में लड़कियों को भी नियुक्त किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस विभाग में लड़कियों की नियुक्ति के लिए काम भी शुरू कर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में बढ़ा बासमती की खेती का दायरा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने दी जानकारी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

फायर ब्रिगेड विभाग (Fire Brigade Department) में लड़कियों की नियुक्ति नहीं होती थी क्योंकि नियम काफी सख्त होते थे, उन नियमों को सरल किया गया है। जल्द ही इस विभाग में लड़कियों को तैनात किया जाएगा।

आंगनवाड़ी के लिए 3 हजार होंगी नियुक्तियां: सीएम मान

पंजाब ऐसा पहला राज्य होगा जहां इस विभाग में लड़कियां काम करेंगी। वहीं उन्होंने आंगनवाड़ी (Anganwadi) के लिए 3 हजार और नियुक्तियां करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर यह बहन बेटियों को पंजाब सरकार (Punjab Government) का एक तोहफा होगा उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा ही बेटियों को मन सत्कार देती रही है। यही कारण है कि आज पंजाब में छह जिलों में एसएसपी और 8 जिलों की डीसी बेटियों को लगाया है।

पंजाब सरकार की गिनाई उपलब्धियां: सीएम मान

पंजाब के सीएम भगवत सिंह मान (CM Bhagwat Singh Maan) बाबा बकाला साहिब में गुरुद्वारा 9वीं पातशाही में रक्खड़ पूनिया को लेकर आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियां को भी गिनवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को फ्री बिजली देने की जो गारंटी दी थी, उसे आते ही पूरा किया गया।