Punjab

Punjab: CM Maan ने 417 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

पंजाब
Spread the love

CM Maan ने बताया कि अभी तक Punjab में 44666 युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है।

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने आज 417 युवाओं को चंडीगढ़ म्यूनिसिपल भवन (Chandigarh Municipal Bhawan) में नियुक्ति पत्र दिए। सीएम मान ने बताया कि अभी तक पंजाब में 44666 युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक विभाग की तरफ से हाल ही में अलग-अलग विभागों में इन युवाओं की नियुक्ति की गई है।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के 8 सरकारी कॉलेजों को ऑटोनोमस का दर्जा देगी Maan सरकार

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने युवाओं को देश छोड़ ना जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर योग्यता के अनुसार यहां रोजगार मिल रहा है तो बाहर जाने की क्या जरूरत है। विदेशों जाना है तो घूमने जाओ। लेकिन अब तो विदेशों में हालात खराब हो चुके हैं। वहां दंगे हो रहे हैं। इंग्लैंड के हर शहर में दंगे चल रहे हैं।

पहले 443 युवाओं को दिए थे नियुक्ति पत्र

सीएम मान ने बीते दिन फिल्लौर में पुलिस विभाग में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए घोषणा की थी कि हमारी सरकार पंजाब पुलिस को हाईटेक करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। हम पंजाब पुलिस के गौरवशाली इतिहास और उसकी महिमा को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नौकरियां देने का ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।

ये भी पढ़ेः Chandigarh: कल सुबह कई रास्ते रहेंगे बंद..वजह भी जान लीजिए

1746 कांस्टेबल पदों के लिए चल रही भर्ती

बता दें कि, पंजाब पुलिस (Punjab Police) में कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती अभियान के जरिए 1746 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इसमें पुलिस विभाग ने पंजाब में जिला पुलिस कैडर के लिए 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 776 पद निर्धारित किए हैं।

इस भर्ती में सलेक्शन प्रोसेस को 3 चरण में बांटा गया है, यानी इसमें 3 फेज होंगे। इसमें पहला यानी स्टेज 1 में कंप्यूटर आधारित और MCQ प्रकार के पेपर शामिल होंगे। इस स्टेज में पेपर-l व पेपर- II होगा। जिसमें पेपर-ll क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। चरण 2 में शारीरिक परीक्षण और स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। वहीं, चरण 3 में डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।