CM Maan

Punjab: अमृतसर में दशहरे के कार्यक्रम में हुए CM Maan, लोगों से की खास अपील

पंजाब
Spread the love

अमृतसर में दशहरे के कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के त्योहार पर लोगों से प्रदेश से सामाजिक बुराइयों को मिटाने और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की। यहां दशहरा ग्राउंड (Dussehra Ground) में जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान (CM Maan) ने कहा कि दशहरे का त्योहार हमें विनम्र रहने, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने और नफरत से दूर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यही तीन कारण सबसे बुद्धिमान राजा रावण के पतन का कारण बने। भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि यह त्योहार हमें भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी देता है। उन्होंने लोगों से प्रदेश की प्राचीन गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंचायत चुनाव को लेकर EC की बड़ी तैयारी.. पंजाब पंचायत चुनाव में मतदान-मतगणना की वीडियोग्राफी होगी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारे देश में इस त्योहार को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है, जो समाज में सद्भावना, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ समानता और सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने लोगों से यह खुशी भरा त्योहार प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहित करने के लिए एकजुट होकर मनाने की अपील की।

ये भी पढ़ेंः Chandigarh: चंडीगढ़ में होगा अंडर-17 खो-खो-हैंडबॉल टूर्नामेंट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस त्योहार को जाति, नस्ल और रंग-भेद से ऊपर उठकर पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें सभी सामाजिक बुराइयों से छुटकारा पाकर अपने राज्य को देश का अग्रणी बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरे का असली महत्व प्रेम और धर्मनिरपेक्षता के साथ अन्याय, बुराई और अहंकार के खिलाफ लड़ने में है।