Punjab: CM भगवंत मान का प्रदेश वासियों को दीवाली गिफ्ट

पंजाब राजनीति

Jyoti Shinde,Editor

Punjab News: दिवाली से पहले पंजाब की जनता को सीएम भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने बड़ा तोहफा दिया है।सोमवार को कैबिनेट की अहम बैठक में सीएम मान की कैबिटनेट ने 3 बड़े फैसले लिए। जिसमें बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा नाम से नई स्कीम, कारोबारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लॉन्च करने के साथ शहीदों की विधवाओं की पेंशन डबल करने का भी ऐलान किया गया।

सोमवार को कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा (Finance Minister Harpal Cheema) ने कहा कि इस स्कीम से पंजाब (Punjab) के बुजुर्ग देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की मुफ्त यात्रा करेंगे। यह स्कीम आने वाले गुरुपर्व से प्रदेश भर में लागू कर दी जाएगी। वहीं शहीदों के विधवाओं, पैरा मिलिट्री फोर्स में सेवा के दौरान हैंडीकैप होने वाले सैनिकों को दी जाने वाली राशि बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाई गई है। वहीं, कानूनगो व पटवारियों का कॉमन कैडर भी घोषित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई..2 किलो हेरोइन जब्त
व्यापारियों को दिए यह खास तोहफा
सीएम भगवंत मान ने प्रदेश के व्यापारियों को दीवाली का तोहफा दिया है। पंजाब सरकार के मंत्री चीमा ने बताया कि बीते दिनों सीएम मान व आप के मुखिया केजरीवाल पंजाब दौरे पर थे। तब व्यापारियों के साथ बैठक की गई थी। उनकी समस्याओं को सुना गया था। अब पंजाब सरकार व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आई है। चीमा ने आगे कहा कि पंजाब वैल्यू एडिड टैक्स एक्ट 2005 के केसिस, सीएसटी 1956 के केस, पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर 2002 के केस, पंजाब जनरल टैक्स, पंजाब एंटरटेनमेंट टैक्स, टैक्स ऑन लग्जरी 2009, पंजाब इंस्टीट्यूट एंड आदर टैक्स लगभग 61847 केस पेंडिंग पड़े हैं। जिनमें 2017 से पहले वैट के सबसे अधिक 32689 केस हैं।

जिन व्यापारियों ने टैक्स, पेनल्टी व इंट्रस्ट का 1 लाख रुपए देने हैं, उसे पूरी तरह से वेव ऑफ कर दिया गया है। 39,787 व्यापारियों की 1 लाख तक की रकम बकाया थी। उन्हें पूरी छूट दी गई है। वहीं, 19361 व्यापारियों का 1 लाख से 1 करोड़ तक टैक्स, पेनल्टी व इंट्रस्ट खड़ा है। उनके लिए टैक्स पर 50% राशि की छूट दी गई है और इंटरेस्ट व पेनल्टी 100 प्रतिशत माफ कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंः ये है ‘आप’ की पंजाब सरकार..खर्चे कम..काम ज़्यादा
ट्रेनों व बसों से करवाएंगे तीर्थ यात्रा
हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार आने वाले समय में ट्रेनों और बसों के जरिए बुजुर्गों को धार्मिक जगहों की यात्रा कराएगी। आने वाले गुरुपर्व में इस स्कीम की शुरुआत होगी। बुजुर्गों को नांदेड़ साहिब, वाराणसी, माता नैना देवी, ज्वालाजी, सालासर धाम समेत अलग-अलग धार्मिक स्थलों को यात्रा मुफ्त कराई जाएगी। इसके लिए सब कमेटी गठित की गई है। जो नियमों के अलावा कैसे व कब बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों पर लेकर जाना है, इस पर फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी।

शहीदों की विधवाओं की पेंशन होगी डबल
इसके साथ ही भगवंत मान सरकार ने पंजाब शहीदों की विधवा को दिया जाने वाली पेंशन को डबल करने का फैसला लिया है। पहले 10 हजार रुपए पेंशन दी जाती थी तो वहीं अब 20 हजार रुपए कर दिया गया है। वहीं पैरामिलिट्री फोर्स में भी जख्मी होने पर सैनिकों की मदद राशि बढ़ाई गई है। पहले 76 से 100 प्रतिशत हैंडीकैप को पहले 4 लाख मिलते थे। पहले उसे 20 लाख और अब इसे 40 लाख कर दिया गया है। 51 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक हैंडीकैप वालों की मदद राशि को 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख और 25 से 50 प्रतिशत को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई है।

कानूनगो व पटवारियों का बना कॉमन कैडर
पंजाब में पहले कानूनगो व पटवारियों के कॉमन कॉडर नहीं थे। इससे काफी दिक्कत आती थी। पहले कॉडर जिला स्तर पर बने हुए थे। अब सरकार ने पंजाब में दोनों कॉमन कैडर बना दिए हैं। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

Read: CM Bhagwant Maan-Punjab Government-Punjab News-Harjot Singh-Latest News Punjab-Top News Punjab-Khabrimedia-Top News Delhi-Ncr