Punjab सरकार ने जेलों में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एक अहम फैसला लिया है।
Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने जेलों में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत 18 अनुभवी पुलिस अधिकारियों (Police Officers) को प्रमोशन देकर जेल विभाग (Prison Department) में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को जेलों में सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन AIG को DIG का पद
पंजाब पुलिस (Punjab Police) के तीन सहायक महानिरीक्षक (AIG) रैंक के अधिकारियों मनमोहन कुमार (PPS), सतवीर सिंह (PPS) और दलजीत सिंह (PPS) को उपमहानिरीक्षक (DIG) बनाकर जेलों में तैनात किया गया है। ये अधिकारी अब जेलों में सख्त निगरानी और व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Punjab: कपूरथला में CM मान ने की संत सीचेवाल की तारीफ, बोले- 63% पानी का हो रहा रीयूज
पांच SP बने जेल सुपरिटेंडेंट
एसपी रैंक के पांच अधिकारियों अजय राज सिंह, गगनेश कुमार, प्रदीप सिंह संधू, मुख्तियार राय और सिमरनजीत सिंह को जेल सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का लक्ष्य इन नियुक्तियों के जरिए जेलों में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है।
10 इंस्पेक्टर बने डिप्टी सुपरिटेंडेंट
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 10 इंस्पेक्टरों को डिप्टी सुपरिटेंडेंट (जेल ग्रेड-2) के पद पर प्रमोट किया है। इनमें तीन महिला इंस्पेक्टर आशा रानी, सिमरनप्रीत कौर और मंजीत कौर सहित कमलजीत सिंह, गुरप्यार सिंह, अमन, रवि कुमार, प्रीतिंदर सिंह, गुरिंदरपाल सिंह और जगदेव सिंह शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न जेलों में तैनात किया जाएगा ताकि वहां कड़ी निगरानी और अनुशासन लागू हो सके।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मलेरकोटला में CM भगवंत मान ने किया तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन
जेलों में सुधार का लक्ष्य
पंजाब सरकार (Punjab Government) का मानना है कि अनुभवी पुलिस अधिकारियों की तैनाती से जेलों में अनुशासन और सख्ती बढ़ेगी, जिससे अपराध और नशे जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। यह कदम जेलों को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
