पंचायत चुनाव में ड्यूटी न निभाने वाले 8 टीचर्स और अधिकारियों को निलंबित किया
Punjab News: पंजाब सरकार ने पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों (Teachers) और अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। राज्य चुनाव विभाग (Elections Department) ने कुल 8 अधिक टीचर्स और अधिकारियों को उसी वक्त सस्पेंड (Suspend) करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के लिए वरदान साबित हो रही फरिश्ते योजना.. जीवन बचाने में वरदान साबित

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि यह कार्रवाई ब्लॉक गिद्दड़बाहा (Gidderbaha) में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों (Panchayat Elections) में ड्यूटी के दौरान कुछ शिक्षकों के लापरवाह रवैये के बाद की गई है। इन शिक्षकों को मतदान कर्मचारियों के तौर पर ड्यूटी पर तैनात किया गया था, लेकिन ये शिक्षक अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए।
सूत्रों के मुताबिक, गिद्दड़बाहा ब्लॉक के पंचायत चुनाव में पोलिंग स्टाफ (Polling Staff) के रूप में तैनात इन शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी आदेशों को नजरअंदाज करते हुए ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसका परिणाम यह हुआ कि चुनाव के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए, जिससे चुनाव प्रक्रिया में दिक्कतें आईं।
ड्यूटी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
इस लापरवाही को लेकर पंजाब राज्य चुनाव आयोग (Punjab State Election Commission) ने कड़ा रुख अपनाया और इन शिक्षकों पर पंजाब राज्य चुनाव आयोग अधिनियम, 1994 की धारा 23 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। विभाग ने यह स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी के प्रति सख्त जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
