Punjab

Punjab: AI भी हुआ CM मान की शिक्षा क्रांति का कायल, स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉडल की तारीफ में बांधे पुल

पंजाब राजनीति
Spread the love

2025 के प्रदर्शन सूचकांक में पंजाब राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर

Punjab News: पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में मान सरकार (Mann Government) द्वारा किए जा रहे व्यापक बदलाव अब वैश्विक स्तर पर सराहना बटोरने लगे हैं। बता दें कि एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट AI Grok ने पंजाब सरकार के स्कूल ऑफ एमिनेंस प्रोजेक्ट (School of Eminence Project) को सराहते हुए उसकी तुलना दिल्ली के सफल हैप्पीनेस करिकुलम से की है। इस पर AI Grok का विश्लेषण अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

AI Grok ने की मान सरकार की तारीफ

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के आधिकारिक हैंडल X द्वारा साझा किए गए पोस्ट में Grok ने पंजाब के शिक्षा मॉडल की तुलना दिल्ली मॉडल से करते हुए कहा, ‘पंजाब का शिक्षा मॉडल दिल्ली के मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। इसमें बुनियादी ढांचे के उन्नयन, शिक्षक प्रशिक्षण और स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसे नवोन्मेषी कार्यक्रम शामिल हैं, जो दिल्ली के हैप्पीनेस करिकुलम के समान हैं। 2025 के प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक में पंजाब 631.1 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है। पंजाब पहुंच और समानता में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, संभवतः कम केंद्रीय हस्तक्षेप के कारण। लेकिन, दोनों राज्यों को शिक्षक कमी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, पंजाब प्रमुख मानकों में दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: मलेरकोटला में CM भगवंत मान ने किया तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

Pic Social Media

स्कूल ऑफ एमिनेंस शिक्षा क्रांति का नया चेहरा

मान सरकार (Mann Government) ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना की है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जैसे विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेल के मैदान, स्वीमिंग पूल, परिवहन सुविधा और सीसीटीवी से लैस कक्षाएं उपलब्ध हैं। यह पहल आधुनिक शिक्षा की मांगों को पूरा करने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। मान सरकार की इस पहल की व्यापक चर्चा हो रही है, और AI Grok द्वारा की गई तारीफ ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: भीख मांगने वाले बच्चों का होगा DNA टेस्ट, पंजाब सरकार ने शुरू किया यह प्रोजेक्ट

पंजाब की शिक्षा नीति की खासियत

मान सरकार (Mann Government) शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार कर रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस के जरिए बच्चों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा हो रहा है। Grok की समीक्षा ने इस बात को रेखांकित किया है कि पंजाब का शिक्षा मॉडल न केवल बुनियादी ढांचे और शिक्षक प्रशिक्षण में सुधार पर केंद्रित है, बल्कि यह समानता और पहुंच के मामले में भी उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।