Punjab

Punjab में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा..Dr Baljit Kaur

पंजाब
Spread the love

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि CM Maan के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

Punjab: पंजाब में महिलाओं की भागीदारी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा जेंडर बजट (Gender Budget) लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लिंग आधारित असमानता को समाप्त करने और संसाधनों के समान वितरण के लिए पहली बार जेंडर बजट पेश किया गया। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः CM Maan की ओर से ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने आगे कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जब भी मौका मिला, उन्होंने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, चाहे वह खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस या सेना में भागीदारी हो।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हमेशा ही अपने अधिकार संघर्ष करके प्राप्त किए है। पंचायत राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिला है और अब संसद में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखने के लिए अधिनियम लागू हो रहा है।

डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने यह भी कहा कि 1900 के दशक की शुरुआत में देश में महिलाओं के लिए मताधिकार के लिए शुरू हुआ संघर्ष एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो गया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद, 1950 में भारतीय संविधान में महिलाओं और पुरुषों को मताधिकार मिला। इस बदलाव का नतीजा है कि भारत में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ रही है, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां बाकी है।

ये भी पढ़ेः Punjab Dashmesh-canal: पंजाब में दशमेश नहर को लेकर मान सरकार ने शुरू की तैयारी

सरकार महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का अधिनियम लागू कर रही

डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि पुरुष प्रधान सामाजिक ढांचे की मानसिकता, भेदभाव, अशिक्षा, वित्तीय चुनौतियों, सांस्कृतिक और सामाजिक बाधाओं के बावजूद महिलाओं ने राजनीतिक क्षेत्र में अपना स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह खुशी की बात है कि अब सरकार महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का अधिनियम लागू कर रही है।

उन्होंने युवा महिलाओं को सलाह दी कि अपने अधिकारों के लिए लड़ें, केवल समर्पण से ही सफलता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि हमेशा याद रखें कि चाहे आप कितनी भी मुश्किलों का सामना करें, आप अपने दृढ़ इरादे से कुछ भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।