मैदान में उतरने को तैयार प्रियंका गांधी..यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR राजनीति

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश के लिए अपना रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस यूपी के नए अध्यक्ष अजय राय भी पद मिलने के बाद से काफी एक्टिव नज़र आ रहे हैं। और अमेठी और रायबरेली की सीट को लेकर उन्होंने ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं अब ख़बर प्रियंका गांधी को लेकर आ रही है कि वो उत्तरप्रदेश के फूलपुर से लोकसभा 2024 का लड़ सकती हैं जिसके लिए अभी से तैयारियां भी शुरू हो गई है।हालांकि कुछ दिनों पहले फूलपुर सीट से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की ख़बर सामने आई थी।

फूलपुर लोकसभा सीट से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तीन बार जीत दर्ज की। पंडित नेहरू ने यहां से वर्ष 1952, 1957 और 1962 का लोकसभा चुनाव जीता था। यह उनकी कर्मभूमि रही थी। और अब उन्ही की सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने का प्लान तैयार कर रही है ताकि पूर्वांचल के वोटरों को कांग्रेस से जोड़ा जा सके।

पार्टी नेताओं का दावा है कि पंडित नेहरू की कर्मभूमि के आधार पर I.N.D.I.A. के सीट शेयरिंग फॉर्मूले में फूलपुर सीट पर कांग्रेस का हक बनता है। यहां से अगर प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरती हैं तो इलाहाबाद, भदोही, कौशांबी, प्रतापगढ़ के साथ पूर्वांचल के अन्य सीटों पर असर दिख सकता है। प्रियंका को पहली बार चुनावी मैदान में पंडित नेहरू की सीट से लॉन्च किए जाने को चुनावी पंडित भी सही मान रहे है और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी चाहते है कि प्रियंका फूलपुर से ही चुनाव लड़े।

Read-khabrimedia, UttarPradesh News-Top News-Latest News Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News News in Hindi