recruitment in prasar bharti

Prasar Bharti: अच्छा पद-अच्छी सैलरी पर प्रसार भारती से जुड़ने का मौका

TV जॉब्स
Spread the love

Prasar Bharti: प्रसार भारती ने अपने साथ सीनियर जर्नलिस्ट को जोड़ने के लिए वेकेंसी निकाली है। प्रसार भारती को “एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट व कंसल्टेंट” के पदों पर Contract के आधार पर भर्ती के लिए अनुभवी लोगों की जरुरत है। यह नियुक्तियां फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी और नई दिल्ली स्थित प्रसार भारती सचिवालय और दूरदर्शन न्यूज कार्यालय में की जाएंगी।

महत्वपूर्ण जानकारी:

पद की श्रेणी: एसोसिएट (एडमिन)/सीनियर एसोसिएट (एडमिन)/कंसल्टेंट (एडमिन)

पदों की संख्या: 07 (संभावित)

कार्यस्थल: प्रसार भारती सचिवालय व डीजी: दूरदर्शन न्यूज, नई दिल्ली

अवधि: एक वर्ष (आवश्यकता एवं प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाई जा सकती है)

पात्रता:

केंद्र सरकार के कार्यालयों या स्वायत्त निकायों से रिटायर हुए व्यक्ति जिनका वेतन स्तर (पे लेवल) 5 से 11 तक हो।

कंप्यूटर में दक्षता आवश्यक।

आयु सीमा: अधिसूचना के अनुसार 62 वर्ष से कम।

कार्य का प्रकार: प्रशासनिक कार्य।

शर्तें और नियम:

– यह सेवा पूरी तरह संविदा आधारित (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर) होगी। चयनित उम्मीदवार को प्रसार भारती में स्थायी रूप से शामिल करने का कोई दावा मान्य नहीं होगा।

– संविदा कर्मचारी को अन्य कोई कार्य स्वीकार करने की अनुमति नहीं होगी।

– संविदा के दौरान किसी भी पक्ष द्वारा एक महीने के नोटिस या एक महीने के वेतन के बदले सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

– पेंशन लाभ का कोई दावा स्वीकार्य नहीं होगा।

– प्रसार भारती को पदों की संख्या घटाने या बढ़ाने का अधिकार सुरक्षित है।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यह विज्ञप्ति जारी होने की तारीख () से 15 दिनों के भीतर प्रसार भारती की वेबसाइट https://applications.prasarbharati.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

किसी भी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2024/11/264911-dated_29-11-2024-NIA_for_7_retired.pdf