Pragati Yatra

Pragati Yatra: आज से CM Nitish की प्रगति यात्रा शुरू.. करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

बिहार
Spread the love

Pragati Yatra: आज से शुरू हुई CM Nitish की प्रगति यात्रा

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रगति यात्रा की शुरुआत कर दी है। सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 से 28 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान वाल्मीकिनगर (Valmikinagar) के घोटहवा टोला से सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) की शुरुआत करेंगे और पहले चरण में 6 जिलों का जायजा लेंगे। यात्रा के पहले दिन यानी 23 दिसंबर को पश्चिम चंपारण से यात्रा की शुरुआत हुई और 28 दिसंबर को वैशाली (Vaishali) में पहले चरण की यात्रा का समापन होगा। बिहार के पश्चिम चंपारण (West Champaran) से शुरू होकर यह यात्रा 6 जिलों में होगी। इस दौरान पूर्वी चंपारण के अतिरिक्त शिवहर और सीतामढ़ी के बाद मुजफ्फरपुर के बाद वैशाली में संपन्न होगी।
ये भी पढ़ेंः Bihar में उद्योगों की बहार! बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में 1.8 लाख करोड़ रुपए के हुए MoU साइन

प्रगति यात्रा के लिए चयनित वाल्मीकिनगर का घोटहवा टोला सज-धज कर तैयार है जहां मुख्यमंत्री अपनी 15वीं यात्रा की शुरुआत करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनकी यह यात्रा बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थरुहट की महिलाओं के साथ जन संवाद भी करेंगे। आपको बता दें कि इस इलाके की महिलाएं पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और विकसित बिहार की कहानी बता रही हैं। जीविका समूह के साथ कुछ महिलाएं जुड़ी है तो कुछ महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की उड़ान भर रही हैं। यात्रा की शुरुआत घोटहवा टोला से हो रही है जहां महिलाएं सीएम के स्वागत के लिए तैयार है।

सीएम की यात्रा को लेकर सुरक्षा कड़ी

बिहार के वाल्मीकिनगर के घोटहवा टोला से मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू होकर 23 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री मझौलिया के शिकारपुर भी पहुंचेंगे। प्रगति यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत से मुख्यमंत्री रूबरू होंगे। वहीं, बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का भी वर्तमान हालात सीएम जानेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। सीएम की यात्रा को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संभावित कार्यक्रम स्थल पर कड़ी निगरानी के बीच तैयारी पूरी है।

ये भी पढ़ेंःPatna जू में टॉय-ट्रेन सेवा पुनः शुरू करने के लिए MOU पर हुआ हस्ताक्षर

नीतीश कुमार की 15वीं यात्रा के मायने समझ लीजिए

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की यह 15वीं बिहार यात्रा है। इससे पहले 14 यात्राओं के जरिए से मुख्यमंत्री नीतीश जनता से सीधा संवाद करते रहे हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 2010 के अप्रैल में विश्वास यात्रा की थी जिससे उनका वोट बैंक बेहद मजबूत हुआ था। इस चुनाव में जेडीयू 115 सीट के साथ राज्य में अपने सबसे शानदार प्रदर्शन तक पहुंची। इसका लाभ यह हुआ कि एनडीए गठबंधन को बिहार में बंपर जीत मिली। इसके बाद तो यात्राओं का क्रम ही चल पड़ा। साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद नीतीश कुमार ने 2011 में सेवा यात्रा की, तो 2012 में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग के साथ अधिकार यात्रा पर निकल गए।

जानिए सीएम की यात्रा के बारे में

इसके बाद लोकसभा चुनाव 2014 से पहले नीतीश ने संकल्प यात्रा की, लेकिन चुनाव में ज्यादा लाभ नहीं मिला। एक यही यात्रा रही जिसका लाभ नीतीश कुमार को नहीं मिला। 2014 के लोकसभा चुनाव में हुई हार से जो झटका लगा इसके बाद उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 की तैयारी शुरू की। चुनाव से पहले नीतीश कुमार नवंबर 2014 में संपर्क यात्रा पर निकले। साल 2015 में महागठबंधन सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने 7 निश्चय लागू कर दिया। साल 2016 में निश्चय यात्रा करने निकले और सीएम नीतीश ने 2017 में समीक्षा यात्रा की।

अगले साल है विधानसभा चुनाव

इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने फिर पाला बदल लिया और बीजेपी के साथ हो लिए। साल 2019 लोकसभा चुनाव में जल जीवन हरियाली यात्रा पर निकले और इस चुनाव में एनडीए ने 40 में 39 सीटें जीतीं। साल 2021 में समाज सुधार यात्रा और 2023 में उन्होंने समाधान यात्रा की। एक बार फिर से 2024 में नीतीश की प्रगति यात्रा पर निकल रहे हैं जो बिहार की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं।