Pragati Yatra

Pragati Yatra: CM नीतीश ने भोजपुर में सौगातों की झड़ी लगा दी..कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार राजनीति
Spread the love

Pragati Yatra: CM नीतीश ने भोजपुर को कुल 406.56 करोड़ रुपए लागत की 300 योजनाओं की सौगात दी।

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) प्रगति यात्रा के मौजूदा चरण में आज भोजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जगदीशपुर और आरा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को कुल 406.56 करोड़ रुपए लागत की 300 योजनाओं की सौगात दी। इनमें से 145 योजनाओं का उद्घाटन कल किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 165.84 करोड़ रुपए है, जबकि 162 जनोपयोगी योजनाओं का शिलान्यास आज किया गया, जिनकी लागत 240.72 करोड़ रुपए है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Pragati Yatra: CM नीतीश ने बक्सर की जनता की झोली खुशियों से भर दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने सबसे पहले जगदीशपुर अनुमंडल के काकीला गांव पहुंचकर कई योजनाओं का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और अन्य मंत्रियों के साथ कई योजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काकीला गांव में बने हाईटेक पॉलिटेक्निक कॉलेज का जायजा लिया और हाइटेक लैब का उद्घाटन किया।

300 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर के विकास के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन किया और कॉलेज में बने लैब सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से जुड़ी 300 योजनाओं का रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सबसे ज्यादा जल जीवन हरियाली से जुड़ी जिले की योजनाएं शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद हरिगांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने सर शिव सागर रामगुलाम उच्च विद्यालय के हाईटेक रूप का जायजा लिया और अमृत सरोवर सहित जीविका दीदियों से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आरा के जीरो माइल पहुंचकर कई योजनाओं की सौगात दी।

समीक्षा बैठक और दिशा निर्देश

योजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरा में समाहरणालय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में कई विभागों के सचिव और प्रबंध निदेशक भी मौजूद रहे। इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और एसपी भोजपुर मिस्टर राज ने की।

ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहटा में विकास को लगेंगे पंख..CM नीतीश ने एयरपोर्ट बनाने को दी मंज़ूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हुए थे, जिनका अभिवादन मुख्यमंत्री ने खुद किया। इस प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगानदी के तट पर बसे शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गांव में बाढ़ से कटाव पीड़ित पांच भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा भी दिया। इन परिवारों की महिलाओं गीता देवी, सोनी देवी, अहिल्या देवी, दुखनी देवी और रेखा देवी को सभा स्थल पर आमंत्रित किया गया था।