PM Modi

PM Modi: पटना आ रहे हैं पीएम मोदी, ये रही कार्यक्रम की डिटेल

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना दौरे पर रहेंगे।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बिहार की राजधानी पटना का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर नवनिर्मित टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे और बिहटा एयरपोर्ट (Bihta Airport) पर प्रस्तावित यात्री टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे। पढ़िए कार्यक्रम की डिटेल…

Pic Social Media

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। एसपीजी और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगे। साथ ही आईजीआईएमएस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Patna: अंचल अमीनों तथा पंचायत सचिवों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) गुरुवार शाम 5:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लगभग आधे घंटे तक नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरीय अधिकारी, राज्य प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

शाम 6 बजे प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए आरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, डुमरा पुलिस चौकी, सरदार पटेल भवन, विश्वेश्वरैया भवन होते हुए आयकर गोलंबर पहुंचेंगे। यहां से वे वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय जाएंगे, जहां उनके शाम 7 बजे के बाद पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) नेहरू पथ पर रोड शो करेंगे, जो करीब 45 मिनट तक चलेगा। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक होगी। बैठक के बाद प्रधानमंत्री रात करीब 8 बजे राजभवन के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ेंः Patna: कोविड-19 के नये वेरिएंट से निपटने के लिए सरकार तैयार

अगले दिन शुक्रवार को वे पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) से हेलीकॉप्टर के जरिए रोहतास जिले के बिक्रमगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से दोपहर 1 बजे वापस पटना लौटेंगे और उसी दिन दिल्ली के लिए रवाना होंगे।