ग्रेटर नोएडा में गार्ड के लिए ‘काल’ बना Pet Dog

दिल्ली NCR
Spread the love

पेट डॉग्स सोसायटी में रहने वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के पाई 2 सेक्टर की यूनीटेक होराइजन सोसाइटी की है। जहां एक महिला अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकली थी। तभी कुत्ते ने गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड पर बुरी तरह हमला बोल दिया।

PIC-भास्कर

हालांकि महिला ने तुरंत कुत्ते के पट्‌टे को अपनी ओर खींचा। लेकिन तब तक कुत्ता सुरक्षाकर्मी के हाथ को बुरी तरह काट खा चुका था। जिससे गार्ड के हाथ में बुरी तरह जख्म हो गया।

PIC-भास्कर
PIC-भास्कर

बताया जा रहा है कि इस घटना का संज्ञान पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लिया है। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई का भरोसा भी दिया है। कुत्ते के हमले से सोसायटी में रहने वाले लोग बेहद खफा हैं। और टावर में पेट डॉग्स के बैन की मांग कर रहे हैं।