चंडीगढ़ वालों सावधान..हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी पढ़ लीजिए

पंजाब
Spread the love

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ वालों सावधान! मौसम विभाग ने हीट वेव (Heat Wave) को लेकर भविष्यवाणी की है। चंडीगढ़ में अब लोगों को गर्मी (Heat) सताने लगेगी। धीरे-धीरे तापमान (Temperature) में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग (Weather Department) की तरफ से 2 दिन बाद 16 और 17 मई के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ेः चंडीगढ़ वालों के लिए अच्छी खबर..सड़क हादसों में कमी के लिए जल्द नया प्लान तैयार

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

चंडीगढ़ (Chandigarh) में तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाएगा। इस कारण गर्म लू (Heat Wave) चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक चंडीगढ़ का तापमान इसी प्रकार रहेगा। इसके बाद मई के अंतिम हफ्ते में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना है।

अब तक का सबसे गर्म दिन 18 मई रहेगा

मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक 18 मई को चंडीगढ़ का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह चंडीगढ़ का अब तक का सबसे गर्म दिन होगा। क्योंकि मई महीने में अब तक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है, जो 24 मई 2013 को दर्ज किया गया था। अभी शहर का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इसमें पिछले 24 घंटे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। यह सामान्य से अधिक है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा ऐलान..पंजाब में एक भी युवा को बिना नौकरी के नहीं रहने दूंगा

आगे का तापमान इस प्रकार रहेगा

मौसम विभाग (Weather Department) ने जो अनुमान लगाया है उसके मुताबिक आज मंगलवार को शहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 15 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसी प्रकार 16 और 17 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। वहीं 18 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।