Ayodhya Ram Mandir: दिल खोलकर दान कर रहे लोग, 9 दिन में आया इतना पैसा

TOP स्टोरी Trending खबरी हिंदी बिजनेस
Spread the love

अयोध्या ( Ayodhya) में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोगों के लिए राम मंदिर ( Ram Mandir) के कपाट 23 जनवरी 2024 से खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही राम मंदिर ( Ram Mandir) में राम लला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु की तादात में तेजी से बढ़त होती दिखाई देने लगी है। वहीं, देश के अलग अलग कोनों से राम मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालु अपनी श्रद्धा भाव से दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।
ऐसे में आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि राम मंदिर के उद्घाटन से अब तक कितनी रकम दान के रूप में आई है:

छह दिन में पहुंचे 15 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु

राम मंदिर ( Ram Mandir) के कपाट खुलने के बाद मात्र 6 दिनों में ही 19लाख श्रद्धालु ने दर्शन कर लिए हैं। तीर्थयात्री यहां पहुंचकर अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं और पूजा अर्चना कर रहे हैं। 22 जनवरी को अभिषेक समारोह के आयोजन के बाद, 23 जनवरी को मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोले गए। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तों का आना देखा गया। यहां हर रोज लगभग 2 लाख भक्त भगवान श्री राम ( Bhgwan Shree Ram) के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

28 जनवरी तक राम मंदिर ( Ram Mandir) श्रद्धालु की संख्या

तारीख श्रद्धालुओं की संख्या
23 जनवरी 5 लाख
24 जनवरी 2.5 लाख
25 जनवरी 2 लाख
26 जनवरी 3.5 लाख
27 जनवरी 2.5 लाख
28 जनवरी 3.25 लाख

राम के नाम का उत्साह और करोड़ों का दाम

राम भगवान के दर्शन के लिए देश विदेश से करोड़ों लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं, दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु भगवान राम के लिए अपनी इच्छानुसार तरह तरह के भेंट लेकर के आ रहे हैं। ये भेंट सोने चांदी हीरे के जेवरात के साथ करोड़ों रुपयों में दी जा रही है।
जानिए की राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर अब तक क्या क्या मिला है:
22  जनवरी               2 लाख का चेक, 6 लाख नकद  
23 तारीख                 2.62 करोड़ के चेक, 27 लाख नकद 
24 जनवरी                15 लाख के चेक, नकद
25 जनवरी                40 हजार के चेक, 8 लाख नकद
26 जनवरी               1,04,60000 हजार के चेक, 5.50 लाख नकद 
27 जनवरी               13 लाख के चेक
28 जनवरी               12 लाख के चेक और नकद 
29 जनवरी               7 लाख के चेक, 5 लाख नगद 

गौरतलब है कि इन आंकड़ों के अलावा Ram Mandir में आने वाला वे दान अलग है, जो दान पात्र में डाला जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार, रोजाना लगभग दान पात्र में 3 लाख का दान दर्शनार्थियों द्वारा डाला जाता है। मंदिर में 6 दान काउंटर हैं और 4 दान पात्र लगाए गए हैं।