मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी..वंदे भारत दौड़ने को तैयार

Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली

Vande Bharat Express: अगर आप भी मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) का दर्शन करने जाने का प्लॉन बना रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। अब आपको दर्शन कर वापस आने में कोई समस्या की सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेसवे अब अमृतसर (Amritsar) और कटरा से नई दिल्ली (New Delhi) के बीच दौड़ेगी। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली के ही स्टेशन आनंद विहार से अयोध्या और वाराणसी (Varanasi) से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः CBSE Board Exam 2024 में बड़े बदलाव का ऐलान..पढ़िए ख़बर

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः वसुंधरा, बालकनाथ नहीं..ये हो सकते हैं राजस्थान के नए CM?

बता दें इसके लिए दो वंदे भारत के रैक उत्तर रेलवे को मिल चुके हैं और दो रैक का इंतजार हो रहा है जोकि जल्द ही मिल जाएंगी। वहीं चंडीगढ़-अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। ये जानकारी अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने दी।

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान समय में कटरा के लिए नई दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे निकलती है। इसी प्रकार नई चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे कटरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। रेलवे की योजना है कि अभी जिन मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, उसके गंतव्य स्टेशन से भी उसी समय में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाए ताकि दोनों दिशाओं में यात्रियों को वंदे भारत में सफर करने का मौका मिले।

Pic Social Media

राजपुरा-धूरी सेक्शन पर ट्रैक हुआ डबल

मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने जानकारी दी कि राजपुरा-धूरी सेक्शन पर 144 किमी का रेलवे ट्रैक डबल किया गया है। इस सुविधा से ट्रेनों का आवागमन सुचारु ढंग से हो सकेगा। डबल ट्रैक होने से नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी नई योजना तैयार की जाएगी। इससे यात्रियों के समय की भी बचत होगी और वो जल्द गंतव्य स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।

कालका-शिमला के बीच दौड़ेगी नई ट्रेन

कालका-शिमला सेक्शन पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आगामी कुछ दिनों में शिमला में बर्फबारी भी होने के आसार हैं। वहीं रेल मोटर कार की बुकिंग को लेकर भी आग्रह प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए अंबाला मंडल ने कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल सेक्शन पर एक नई ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है जोकि 15 दिसंबर से चालू हो जाएगी। मौजूदा समय में पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन उक्त मार्ग पर किया जा रहा है जोकि दोनों दिशाओं में आवागमन कर रही हैं।

कोहरे से प्रभावित होगीं ट्रेन

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन एक बड़ी समस्या होती है। इसलिए चालकों को विशेष निर्देश जाते हैं कि रेल मार्ग पर जितनी दृश्यता होगी, उसी आधार पर ट्रेन की गति रखें ताकि दुर्घटना न हो। इस दौरान ट्रेनों के संचालन में देरी भी हो जाती है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

समय पाबंद में अव्वल

मंडल रेल प्रबंधक ने जानकारी दी कि उत्तर रेलवे का अंबाला मंडल सभी पांचों मंडलों समय की पाबंदी में सबसे आगे है। अंबाला मंडल से गुजरने वाली 90 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन समय पर किया जाता है जो 10 प्रतिशत है वो चेन पुलिंग या फिर कुछ अन्य कारणों से लेट हो जाती हैं। फिरोजपुर मंडल की समय पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या 80 प्रतिशत और लखनऊ व मुरादाबाद मंडल के अधीन समय पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या 50 से 55 प्रतिशत है।

सेमी हाई स्पीड प्रस्तावित

नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन के संचालन की योजना है। यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। हालांकि अभी यह कागजों में ही है। अब यह जमीन के अंदर चलेगी या फिर खंभों के सहारे जमीन की सतह से ऊपर, यह जानकारी जल्द ही पता चल जाएगी क्योंकि इस परियोजना में करोड़ों रुपये नहीं बल्कि अरबों रुपये खर्च होते हैं।

READ: Vande Bharat Express-New Delhi, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi