डॉक्टर महेश शर्मा का गांव चलो अभियान..समस्या का निकाल रहे फौरन समाधान

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) का सांसद गांव चलो अभियान इन दिनों भी खूब चर्चा में है। डॉक्टर महेश शर्मा, शहर के साथ-साथ लगातार गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के गांवों का दौरा कर रहे हैं और साथ ही वहां के लोगों के साथ मिलकर उनकी शिकायतें सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं।
आपको बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार डॉक्टर महेश शर्मा उम्मीदवार हैं, डॉक्टर शर्मा को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।
ये भी पढ़ेंः जनता ने फिर से मोदी जी को पीएम बनाने का मन बना लिया है: डॉ. महेश शर्मा
गांव चलो अभियान के क्रम में गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के सासंद डॉक्टर शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के गाँव रुस्तमपुर एवं भून्नातंगा पहुंचे और वहां के स्थानीय निवासियों से आत्मीय संवाद किया। साथ ही उनसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में एक बार पुनः कमल खिलाने की अपील की।

इसी क्रम में सासंद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के ग्राम सभा रौनीजा व मकसूदपुर पहुंचे और वहां के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। डॉक्टर शर्मा ने उनसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एक बार पुनः केंद्र में विकास एवं सुशासन का कमल खिलाने की अपील की।

ये भी पढे़ंः जनता बोल रही है अबकी बार 400 पार- डॉ. महेश शर्मा

गांव चलो अभियान के ही क्रम सासंद डॉक्टर शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र ग्राम सभा भराना में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा ग्राम सभा रुई का पेच सिकंदराबाद के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद किया। इन कार्यक्रमों के दौरान माननीय सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें