Patna News: राष्ट्रपति सचिवालय के पदाधिकारियों ने पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर का भ्रमण किया। इनमें राष्ट्रपति सचिवालय के उप निदेशक पंकज प्रोतिम बारदोलोई, शिक्षा पदाधिकारी डॉ शुभा बनर्जी, टेक्निकल निदेशक (एनआईसी) समेत अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दीर्घाओं में अधिष्ठापित प्रदर्श, चित्रों, म्यूरल्स, ऑडियो-विज़ुअल्स, लघु फिल्मों और अन्य प्रदर्शनियों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों और उनके विचारों पर आधारित राज्य सरकार की योजनाओं का अवलोकन किया।
ये भी पढ़े: Bihar: बिहार को हरित प्रदेश बनाने का संकल्प 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने पदाधिकारियों को रैम्प, दीर्घा सहित बापू टावर से जुड़ी हर एक चीज के बारे में जानकारी दी। वहीं, कार्यपालक अभियंता संरचना प्रमंडल – 1, गौतम कुमार ने टेक्निकल पहलुओं से अवगत कराया। उनको विभिन्न दीर्घाओं के प्रदर्शों ने काफी आकर्षित किया और महात्मा गांधी के जीवंत संग्रहालय को देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की गई। चम्पारण दीर्घा और राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित योजनाओं, कार्यक्रमों से प्रभावित दिखे। बापू टावर के सभी दीर्घाओं का क्रमिक परिभ्रमण करने के उपरांत इस संरचना को अनुपम, अद्भुत एवं अविस्मरणीय कृति बताया गया।उन्होंने कहा कि यह विश्वस्तर का धरोहर है।
ये भी पढ़े: Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिज़ल्ट आउट..पढ़िए टॉपर्स लिस्ट
इस अवसर पर बापू टावर के उप निदेशक ललित कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी नीलिमा साहू सहित कई लोग उपस्थित रहें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
