Patna News: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पटना वन प्रमंडल अंतर्गत दानापुर प्रक्षेत्र में नहर के किनारे किये गये पौधारोपण और 3000 गैबियन संरचनाओं का अवलोकन किया।
ये भी पढ़ेः Bihar सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में पोषण वाटिका की स्थापना, छात्रों को मिलेगा पोषण युक्त आहार

अवलोकन के दौरान माननीय मंत्री ने क्षेत्र में लगाए गए पौधों की स्थिति का अवलोकन किया और विभागीय प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लगाए गए पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए ताकि यह अभियान अधिक प्रभावी हो सके।
ये भी पढ़ेः Patna: बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बिहार बनेगा अग्रणी राज्य: CM Nitish

इस अवसर पर पटना वन प्रमंडल के पदाधिकारी गौरव ओझा भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंत्री को दानापुर क्षेत्र में चल रहे पौधारोपण कार्यक्रमों और वन प्रमंडल की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गौरव ओझा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस दिशा में समुदाय की भागीदारी पर भी जोर दिया।

